Madhya Pradesh News: लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा और NDA को टक्कर देने के लिए बनाए गए इंडिया गठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। दरअसल, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में होने वाली गठबंधन की रैली कैंसिल हो गई है। पीसीसी चीफ और पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश में गठबंधन की रैली नहीं होने वाली है, इसे रद्द कर दिया गया है। बता दें इससे पहले मध्य प्रदेश चुनाव प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने मीडिया के सवाल पर कहा कि हमारी बात चल रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ बैठक है, उसके बाद रैली तय होगी। अभी रैली को लेकर कोई फाइनल नहीं है।
Madhya Pradesh News: वहीं, शनिवार को कमलनाथ कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा को लेकर पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान उनसे जब पत्रकारों ने उनसे इंडिया गठबंधन की रैली के बारे में पूछा तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि ये रैली नहीं होने वाली है। इसे रद्द कर दिया गया है। हालांकि कमलनाथ ने ये स्पष्ट नहीं किया है कि रैली क्यों कैंसिल की गई है।
Madhya Pradesh News: इंडिया गठबंधन की कॉर्डिनेशन की दिल्ली में हुई बैठक में भोपाल में पहली रैली करना तय किया गया था। इसकी जानकारी कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की तरफ से दी गई थी। यह रैली अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में होने की बात कही जा रही थी। हालांकि अब रैली कैंसिल हो गई है। जानकारों का कहना है कि प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने केंद्रीय नेतृत्व के सामने रैली की तैयारी को लेकर समर्थता जताई थी, जिसके बाद रैली कैंसिल कर दी गई।
Madhya Pradesh News: इससे पहले उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय घोसी उपचुनाव को लेकर कहा था कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार नहीं उतरा और इंडिया गठबंधन के तहत घोसी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी को जीत मिली। लेकिन उत्तराखंड के बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी ने अपने उम्मीदवार को उतारा, जिससे कांग्रेस के प्रत्याशी की हार हो गई।
उन्होंने कहा था कि कांग्रेस प्रत्याशी को 1600 वोट कब मिले, जबकि समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को 2200 वोट मिले। अजय राय के इस बयान के बाद से ही ये माना जा रहा था कि इंडिया गठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने बताया था कि भोपाल में इंडिया गठबंधन की रैली होने वाली है, लेकिन अब पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा बताया गया कि रैली को रद्द कर दिया गया है।
Written By: Vineet Attri
ये भी पढ़ें..
IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में पहला और आईपीएल का…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 52 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस…
ED: यूट्यूबर एल्विश यादव सांप तस्करी केस के बाद एक बार फिर मुश्किल में आ…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 52 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 51 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स…
2024 Lok Sabha Election:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी और सोनिया गाँधी पर…