Weather news: इन दिनों देश की राजधानी दिल्ली सर्दी में ठिठुर रही है। देशभर में चलती शीतलहर में दिल्ली का तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शिमला में 3 और मसूरी में 4.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। इसके अलावा राजस्थान के चुरू में 4 डिग्री सेल्सियस, कानुपर में 4 डिग्री सेल्सियस, जम्मू में 4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। माइनस तापमान वाले पहाड़ी इलाकों को छोड़कर देश के कई शहरों में पिछले 24 घंटों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम रहा।
दिल्ली में शिमला, मसूरी से भी ज्यादा ठंड रही।दिल्ली में न्यूनतम तापमान शिमला, मसूरी, नैनीताल से भी नीचे पहुंच चुका है। 6 जनवरी को आयानगर में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रिज इलाके में न्यूनतम तापमान 3. 3 और सफदरजंग में 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि शिमला में 3.7, मसूरी में 4.4 और नैनीताल में 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
IMD के मुताबिक, पहाड़ी इलाकों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर देखने को मिलेगा। जम्मू, हिमाचल और उत्तराखंड में आज बर्फबारी और हल्की बारिश हो सकती है। 10 जनवरी को हिमालय में सबसे ज्यादा बर्फबारी होने की संभावना है। 13 जनवरी तक UP और राजस्थान में अच्छी बारिश हो सकती है। इसी वजह से 14 जनवरी से राज्य के कई इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज होगी। सर्द हवाओं के आने से सर्दी और बढ़ जाएगी।
Weather news: राजस्थान के 11 शहरों में घने कोहरे और कोल्ड–वेव की वजह से दिन का तापमान सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है। पिछले एक सप्ताह से राजस्थान में कोल्ड–डे की स्थिति बनी है। शुक्रवार को हनुमानगढ़, गंगानगर में अधिकतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.9 सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि 15 जनवरी के बाद पारा और गिरेगा।
ED: यूट्यूबर एल्विश यादव सांप तस्करी केस के बाद एक बार फिर मुश्किल में आ…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 52 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 51 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स…
2024 Lok Sabha Election:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी और सोनिया गाँधी पर…
नामांकन के आखिरी दिन कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट पर…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 50 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के…