Agnipath Breaking: अग्निपथ भर्ती योजना के आने के बाद से ही युवाओं में भारी रोष है। देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शनकारी रोड़ जाम व आगजनी कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ये विरोध की आग बिहार से चलकर अब यूपी में भी उग्र हो चुकी है। यूपी के जिला अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र में युवाओं का प्रदर्शन जारी है। टप्पल की जट्टरी चौकी में भी प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी है, चौकी में खड़ी एक कार को भी फूंकने के साथ ही टप्पल इंटरचेंज पर 5 सरकारी बसों को भी फूंका है।
अग्निपथ भर्ती योजना के विरोध में सुबह से हजारों की संख्या में अलीगढ़- पलवल हाईवे के बाद यमुना एक्सप्रेस वे को जाम किया हुआ है, (दोनों लाइनों को) जो कि उपद्रव अभी जारी है। जाम के साथ कई गाड़ियों में तोड़फोड़ करते हुए पाँच रोडवेज बसों में आग लगा दी गई। पुलिस के लाठीचार्ज के बाद नाराज छात्रों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, पथराव में कई पुलिसकर्मी चोटिल हुए हैं। हालात काबू से बाहर हैं। सीओ खैर मौके पर चोटिल हुए। अग्नीवीरों को पुलिस लगातार समझाने की कोशिश कर रही है कि कोई भी कानून को हाथ में न ले। वहीं टप्पल की जट्टरी चौकी को भी प्रदर्शनकारियों ने आग के हवाले किया है।
मथुरा में भी उपद्रवी जमकर बवाल काट रहे है और अब पुलिस उपद्रवियों को काबू करने के लिए लाठी चार्ज कर रही है और उपद्रवियों को काबू करने के लिए पुलिस को हवा फायरिंग करने का भी सहारा लेना पड़ रहा है, साथ ही आंसू गैस के गोले भी दागे हैं।
Agnipath Breaking: आपको बता दें कि लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शन के बाद भारत वायु सेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने अग्निपथ को लेकर कहा कि यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि ऊपरी आयु सीमा (भर्ती के लिए) को संशोधित कर 23 वर्ष कर दिया गया है। इससे युवाओं को लाभ होगा। भारतीय वायु सेना के लिए भर्ती प्रक्रिया 24 जून से शुरू होगी।
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 56 वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 55 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 55 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के…
IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दूसरा और आईपीएल का…
IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में पहला और आईपीएल का…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 52 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस…