ताजा ख़बरें

Aligarh: लव जिहाद, लैंड जिहाद के बाद अब किन्नर जिहाद, नेग मांगकर लौट रहे किन्नरों पर शहजाद, शाकिर मुस्कान ने किया जानलेवा हमला

Aligarh: लव जिहाद, लैंड जिहाद, थूक जिहाद के बाद अब किन्नर जिहाद का मामला सामने आया है। किन्नर जिहाद का मामला उत्तर प्रदेश के जिला अलीगढ़ से प्रकाश में आया है। यहां हिंदुओं के घर से नेग मांगकर लौट रहे किन्नर समाज के लोगों पर कथित किन्नरों(मुस्लिम) ने जानलेवा हमला कर दिया। इसमें एक किन्नर भी घायल हो गया। इस घटना को लेकर पीड़ित किन्नरों ने पुलिस में शिकायत करते हुए अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम से मुलाकात की है। जहां किन्नरों ने अलीगढ़ में हो रहे किन्नर जिहाद को रोकने की मांग की है।

 

Aligarh: पुलिस थाने में दी गई शिकायत के मुताबिक 29 अक्टूबर दोपहर दो बजे शिवम किन्नर अपने साथी रजनी,अनीता, मुस्कान, नैना, वैशाली कैलाशी, नव्या, पिंकी, परी आदि के साथ बधाई मांग कर मैरिज रोड से लौट रही थी तभी फर्जी किन्नर हाजी शहजाद ने अपने साथियों के साथ हिंदू किन्नरों पर हमला कर दिया। इस हमले में एक हिंदू किन्नर घायल हो गया। मामले में पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। हालांकि 21 फरवरी 2022 को हिंदू किन्नर पर गोली चलायी गई थी। वहीं सांसद सतीश गौतम ने पीड़ित किन्नरों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। साथ ही किन्नर जिहाद के मामले को गंभीरता से लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया है।

मामले को लेकर किन्नर समाज के साथ अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम से मुलाकात करने वाले हिंदूवादी मनोज कुमार शर्मा ने खबर इंडिया से बात करते हुए बताया “शहर के मुस्लिम लड़कों का एक समूह बनाया गया है जो लड़के(किन्नर नहीं है) बेरोजगार हैं उनका मेकअप करके किन्नरों के भेष में बसों, ट्रेनों, चौराहों और सार्वजनिक जगहों पर जाकर बसूली कराता है। इतना ही नहीं इस ग्रुप में कुछ गुंडे भी हैं जो एक इशारे पर कुछ भी साजिश रचकर शहर का माहौल खराब कर सकते हैं।”

मुस्लिम किन्नरों पर धर्मांतरण कराने का आरोप

Aligarh: पीड़ित किन्नर शिवम ने बताया कि शहर में किन्नरों के दो समूह हैं एक समूह हिंदुओं और दूसरा समूह मुस्लिम किन्नरों का है।मुस्लिम किन्नरों द्वारा जबरन हिन्दू किन्नरों का धर्मांतरण कराया जाता है। नमाज़ पढ़ने के लिए अनुचित दबाब बनाया जाता है। यहां तक कि हिन्दू देवी देवताओं और प्रभु श्रीराम के नारे लगाने पर उनके साथ आए दिन मारपीट की जाती है। शिवम किन्नर ने बताया कि इतना ही नहीं अलीगढ़ के शाहज़माल निवासी हाजी शहज़ाद नाम का व्यक्ति जो किन्नर नहीं है, लेकिन इसके बाद भी हिन्दू किन्नरों के संरक्षण के नाम पर जबरन बसूली करता है और सामान्य लोगो को मोटी ब्याज पर रुपये फाइनेंस करता है और यदि कोई व्यक्ति रुपये समय पर नहीं दे पाता तब किन्नरों के माध्यम से उस व्यक्ति को परेशान भी करता है।

किन्नर शिवम के मुताबिक किन्नर मूलतः हिन्दू हो या मुस्लिम उनकी जीविका का एक ही साधन है जिनका क्षेत्र मांगलिक कार्यक्रम है। चूंकि मांगलिक कार्यक्रम और किन्नरों के अशीर्वाद केवल हिन्दू परम्पराओं में निहित है। फिर भी मुस्लिम किन्नर हिन्दू परिवारों में आते रहते हैं। जबकि 21/03/1966 में हुई किन्नर महापंचायत में सहमति से थाना सिविल लाइन,क्वारसी,गांधीपार्क अर्थात कोल विधानसभा के क्षेत्रों में नेग मांगने का अधिकार हिन्दू किन्नरों पर है, लेकिन मुस्लिम किन्नर इन क्षेत्रो में हिंदू किन्नरों को नहीं आने देते और आने पर मारपीट करते हैं।

ये भी पढ़ें…

Morbi accident: RSS ने झोंकी ताकत, हादसे के बाद असहायों का सहारा बने संघ कार्यकर्ता

Morbi bridge: मोरबी में चीख-पुकार के बीच नदी में तैरती लाशें और अपनों की तलाश में लोग, 141 मौतों का कौन गुनाहगार?

 

 

Keshav Malan

यह कलम दिल, दिमाग से नहीं सिर्फ भाव से लिखती है, इस 'भाव' का न कोई 'तोल' है न कोई 'मोल'

Recent Posts

रायबरेली और अमेठी से कांग्रेस के उम्मीदवार घोषित, जानिए कौन देगा स्मृति ईरानी को टक्कर

नामांकन के आखिरी दिन कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट पर…

9 hours ago

IPL 2024: रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद ने राजस्थान को 1 रन से हराया

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 50 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के…

10 hours ago

IPL 2024: कोलकाता और मुंबई के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 51 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

10 hours ago

T-20 World Cup:T-20 वर्ल्ड कप के लिए माइकल वॉन ने चुनी टॉप 4 टीमें, इस टीम को नहीं दिया मौका फैंस भड़के

T-20 World Cup:इंग्‍लैंड के पूर्व बल्लेबाज और कप्‍तान माइकल वॉन ने आगामी T-20 वर्ल्‍ड कप…

1 day ago

IPL 2024:राजस्थान और हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मैच जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 50 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के…

1 day ago

IPL 2024: पंजाब ने चेन्नई को 7 विकेट से रौंदा, जारी रखी प्ले ऑफ में पहुंचने की उम्मीद

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 49 वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब…

1 day ago