अपराध

Morbi accident: RSS ने झोंकी ताकत, हादसे के बाद असहायों का सहारा बने संघ कार्यकर्ता

Morbi accident: मोरबी हादसे में मारे गये लोगों का आंकड़ा लगातार बढ़ने पर है। प्रशासन के चल रहे रेस्कयू में अब तक करीब 141 मृत लोगों को निकाल लिया है। घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात में आगामी कार्यक्रम रोड़ शो आदि को स्थगित कर दिया गया है। साथ ही मोदी ने हाई लेवल की मीटिंग बुलाई है। मोदी कल पीड़ित परिवारों से मिलने मोरबी पहुंचेंगे।

गुजरात के मोरबी में मच्छु नदी पर बना एक सस्पेंशन ब्रिज के गिरने से करीब 141 लोगों की मौत हो गई। भारतीय नौसेना के 50 जवानों के साथ NDRF के 3 दस्ते, भारतीय वायुसेना के 30 जवान, फायर ब्रिगेड की 7 टीमें और अन्य रेस्क्यू मोर्चा संभाले हुए हैं। इसी बीच हिंदूवादी संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(RSS) के कार्यकर्ता अपनी पूरी ताकत के साथ पूर्ण गणवेश में बेसहारों का सहारा बन पहुंचे हैं। संघ ने अपनी पूरी ताकत राहत कार्य में झोंक दी है। लाशों को उनके ठिकानों तक पहुंचाने व घायलों को अस्पताल कर पहुंचाने में पूरा सहयोग कर रहे हैं।

1979 में आई बाढ़ से मोरबी में मरे लोगों का भी तब संघ ही बना था सहारा

बात अगस्त 1979 ई. की है, जब इसी मच्छु नदी पर बने बाँध के टूट जाने के कारण मोरबी में बहुत भयंकर बाढ़ आई थी। जिस बाढ़ में हजारों घर उजड़े थे। जिसमें अनगिनत लोगों की जान चली गई थी। सड़े-गले शवों को जब कोई हाथ नहीं लगा रहा था। तब भी हिंदूवादी संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक ही आगे आए थे और मुँह पर कपड़ा बांध कर, लाशों को उठाकर अंतिम संस्कार आदि किया था।

क्या है पूरी घटना?

Morbi accident: गुजरात के मोरबी में मच्छु नदी पर बना एक सस्पेंशन ब्रिज के गिरने से करीब 141 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई मासूम बच्चों की भी जान चली गई। तो वहीं युवा व बुजुर्गों को भी इस हत्यारे ब्रिज ने अपना निवाला बना लिया। नदी में तैरती लाशों का वो खौफनाक मंजर देख चश्मदीदों की रूह कांप गई। अपनों की तलाश में लोगों की आंखें फटी हुई हैं। प्रशासन राहत व बचाव कार्य में जुटा हुआ है।

ये भी पढ़ें..

Morbi bridge: मोरबी में चीख-पुकार के बीच नदी में तैरती लाशें और अपनों की तलाश में लोग, 141 मौतों का कौन गुनाहगार?

Twitter News: यूजर्स से ट्वीटर के ब्लू टिक सब्‍सक्रिप्‍शन के लिए ऐलन मस्क वसूलेंगे पैसे, नहीं तो उड़ जायेगा नीला कबूतर?

Susheel Chaudhary

मेरे शब्द ही मेरा हथियार है, मुझे मेरे वतन से बेहद प्यार है, अपनी ज़िद पर आ जाऊं तो, देश की तरफ बढ़ते नापाक कदम तो क्या, आंधियों का रुख भी मोड़ सकता हूं ।

Recent Posts

रायबरेली और अमेठी से कांग्रेस के उम्मीदवार घोषित, जानिए कौन देगा स्मृति ईरानी को टक्कर

नामांकन के आखिरी दिन कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट पर…

5 hours ago

IPL 2024: रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद ने राजस्थान को 1 रन से हराया

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 50 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के…

5 hours ago

IPL 2024: कोलकाता और मुंबई के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 51 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

5 hours ago

T-20 World Cup:T-20 वर्ल्ड कप के लिए माइकल वॉन ने चुनी टॉप 4 टीमें, इस टीम को नहीं दिया मौका फैंस भड़के

T-20 World Cup:इंग्‍लैंड के पूर्व बल्लेबाज और कप्‍तान माइकल वॉन ने आगामी T-20 वर्ल्‍ड कप…

1 day ago

IPL 2024:राजस्थान और हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मैच जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 50 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के…

1 day ago

IPL 2024: पंजाब ने चेन्नई को 7 विकेट से रौंदा, जारी रखी प्ले ऑफ में पहुंचने की उम्मीद

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 49 वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब…

1 day ago