ताजा ख़बरें

असम: जोरहाट में पीएम मोदी ने 17,500 हजार करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास, विपक्ष पर बरसे मोदी कहा-“पूरा देश कह रहा है-मैं हूं मोदी का…”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के जोरहाट में 17,500 हजार करोड़ की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और आधारशिला रखी। पीएम मोदी ने कहा, “मोदी को गाली देने वाली कांग्रेस और उसके दोस्तों ने आजकल कहना शुरू किया है कि मोदी का परिवार नहीं है। उनकी गाली के जवाब में पूरा देश खड़ा हो गया है, पूरा देश कह रहा है – मैं हूं मोदी का परिवार। देश का ये प्यार मोदी को इसलिए मिलता है क्योंकि मोदी ने 140 करोड़ देशवासियों को सिर्फ अपना परिवार ही नहीं माना, बल्कि उनकी दिनरात सेवा भी कर रहा है।”

पीएम मोदी: विरासत भी-विकास भी, हमारी डबल इंजन सरकार का…

प्रधानमंत्री ने कहा कि “विरासत भी-विकास भी, हमारी डबल इंजन सरकार का मंत्र रहा है। विरासत के संरक्षण के साथ ही असम की डबल इंजन सरकार यहां के विकास के लिए भी उतनी ही तेजी से काम कर रही है। इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और ऊर्जा के क्षेत्र में असम ने अभूतपूर्व तेज गति दिखाई है।”

 

पीएम मोदी: लसित बोरफुकन असम के शौर्य और पराक्रम…

पीएम मोदी ने कहा कि “आज मुझे असम के लोगों के लिए 17,500 हजार करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने का सौभाग्य मिला है। इसमें स्वास्थ्य आवास और पेट्रोलियम से जुड़ी परियोजनाएं हैं। इनसे असम में विकास की गति और तेज होगी। मैं असम के सभी लोगों को इसके लिए बधाई देता हूं और साथ ही कहा कि आज मुझे वीर लसित बोरफुकन की विशाल और भव्य प्रतिमा के अनावरण का भी सौभाग्य मिला है। लसित बोरफुकन असम के शौर्य और पराक्रम के प्रतीक हैं।”

पीएम मोदी: काज़ीरंगा को UNESCO की विश्व विरासत स्थल होने का…

पीएम मोदी ने कहा, “यहां आने से पहले मुझे काजीरंगा नेशनल पार्क की विशालता, उसकी प्राकृतिक सुंदरता को करीब से देखने और जानने का अवसर भी मिला। काजीरंगा अपनी तरह का अनूठा नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व है। इसकी जैव विविधता, इसका पारिस्थितिकी तंत्र, हर किसी को आकर्षित करता है। काज़ीरंगा को UNESCO की विश्व विरासत स्थल होने का गौरव भी प्राप्त है। विश्व में जितने सिंगल हॉर्न वाले राइनो हैं, उनमें से 70 प्रतिशत हमारे काज़ीरंगा में ही रहते हैं। यहां के प्राकृतिक वातावरण में टाइगर, पैंथर, हाथी और बेअर को देखने का अनुभव भी अलग है।”
पीएम मोदी: अब घर की मालकिन मेरी माताएं-बहनें…
उन्होंने कहा कि “आज असम के मेरे साढ़े 5 लाख परिवारों का अपनें पक्के मकान का सपना पूरा हुआ है। एक राज्य में साढ़े 5 लाख अपनी पसंद के, अपनी मालिकी के पक्के घर में जा रहे हैं…कांग्रेस की सरकारों के समय लोग एक-एक घर के लिए तरसते थे वहीं हमारी सरकार 1-1 दिन में साढ़े 5 लाख घर दे रही है….मुझे खुशी है कि पीएम आवास योजना के तहत दिए गए ज्यादातर घर महिलाओं के नाम रजिस्टर्ड किए गए हैं। अब घर की मालकिन मेरी माताएं-बहनें बनी हैं।”
Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।

Recent Posts

IPL 2024:बैंगलोर और पंजाब के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 58वां मैच पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के…

15 hours ago

IPL 2024:हेड और अभिषेक के तूफान में उड़ा लखनऊ , 166 रनों के लक्ष्य को 9.4 ओवर में बिना विकेट के चेज कर जीता मुकाबला

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 57 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स…

15 hours ago

IPL 2024:प्ले ऑफ की रेस हुई रोमांचक, दिल्ली ने राजस्थान को 20 रनों से हराया

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 56 वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के…

2 days ago

IPL 2024:राजस्थानऔर दिल्ली के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 56 वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के…

3 days ago

IPL 2024:सूर्या के शतक की बदौलत हैदराबाद को मिली हार, जीत की पटरी पर आई मुंबई 7 विकेट से जीता मुकाबला

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 55 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के…

3 days ago

IPL 2024:हैदराबाद और मुंबई के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 55 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के…

4 days ago