Delhi: आम आदमी पार्टी में स्वास्थ्य मंत्री सतेन्द्र जैन पर ED ने शिकंजा कसते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तो वहीं दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि सतेनअद्र जैन को फर्जी मुकदमे में गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दें कि ED ने कोलकाता की एक कंपनी से जुड़ने का हवाला देते हुए लेनदेन के मामले में यह कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि फर्जी कंपनियों के जरिये आए पैसे का उपयोग भूमि की सीधी खरीद के लिए या दिल्ली और उसके आसपास कृषि भूमि की खरीद के लिए लिए गए ऋण की अदायगी के लिए किया गया था।
आम आदमी पार्टी के दिल्ली से उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि सत्येंद्र जैन के ख़िलाफ़ 8 साल से एक फ़र्ज़ी केस चलाया जा रहा है। अभी तक कई बार प्रवर्तन निदेशालय (ED) बुला चुकी है। बीच में कई साल ED ने बुलाना भी बंद कर दिया था, क्योंकि उन्हें कुछ मिला ही नहीं। अब फिर शुरू कर दिया क्योंकि सत्येंद्र जैन हिमाचल के इलेक्शन इंचार्ज हैं। हिमाचल में भाजपा बुरी तरह से हार रही है। इसीलिए सत्येंद्र जैन को आज गिरफ़्तार किया गया है ताकि वो हिमाचल न जा सकें। वे कुछ दिनों में छूट जाएँगे, क्योंकि केस बिलकुल फ़र्ज़ी है।
Delhi: सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन केजरीवाल का काफी करीबी माना जाता है। यही कारण है, कि केजरीवाल की छोटी कैबिनेट में उन्हें बड़ी जिम्मेदारियां मिली हुई थीं। सत्येंद्र जैन ने अन्ना आंदोलन में भी केजरीवाल के साथ अहम भूमिका निभाई थी। जिसके बाद से आम आदमी पार्टी से जुड़कर एक बड़े नेता बन गये। आपको बता दें कि सतेन्द्र जैन पेशे से आर्किटेक्ट हैं।
IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में पहला और आईपीएल का…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 52 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस…
ED: यूट्यूबर एल्विश यादव सांप तस्करी केस के बाद एक बार फिर मुश्किल में आ…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 52 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 51 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स…
2024 Lok Sabha Election:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी और सोनिया गाँधी पर…