Earthquake: अफगानिस्तान में आये भूकंप ने भयंकर तबाही मचा दी है। जिसका असर अफगानिस्तान की सीमा से सटे पाकिस्तान के इलाकों में भी असर देखने को मिला है। तबाही अफगानिस्तान में ऐसी कि 950 लोगों का जान जा चुकी है, तो वहीं 600 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। रिक्टर पैमाने पर 6.1 की तीव्रता से भूकंप नापा गया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद समेत बाकी शहरों में भी भूकंप के झटके महसूस हुए। सोशल मीडिया पर भी लोग भूकंप की बातें कर रहे हैं। लोगों ने लिखा कि भूकंप के ये झटके कुछ सेकेंड तक महसूस हुए थे, लेकिन इसकी वजह से लोग डरकर इधर-उधर भागने लगे थे। ये झटके फैसलाबाद, एबटाबाद, स्वात, बुनेर, कोहाट और मलकांडी में भी महसूस हुए। शुक्रवार को भी पाकिस्तान में भूकंप आया था, तब इस्लामाबाद, पेशावर, रावलपिंडी और मुल्तान में ये झटके महसूस हुए थे।
भूकंप की अधिकमत तीव्रता अबतक साफ नहीं हो पाई है। लेकिन रिक्टर स्केल पर 7.0 या उससे अधिक की तीव्रता वाले भूकंप को सामान्य से खतरनाक माना जाता है। अफगानिस्तान में आया भूकंप इससे कुछ ही कम तीव्रता वाला था। मीडिया एजेंसियों की मानें तो भूकंप की वजह से अफगानिस्तान में अबतक 950 लोगों की मौत हुई है। तो वहीं 610 के करीब लोग घायल हैं।
Earthquake: आपको बता दें कि, भूकंप आने के पीछे क्या वजह होती है? दरअसल, धरती के अंदर 7 प्लेट्स ऐसी होती हैं जो लगातार घूमती हैं। ये प्लेट्स जिन जगहों पर ज्यादा टकराती हैं, उसे फॉल्ट लाइन जोन कहा जाता है। प्लेट्स के बार-बार टकराने से कोने मुड़ जाते हैं। जब प्रेशर ज्यादा बनने लगता है, तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। इनके टूटने के कारण अंदर की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती है। इसी उथल-पुथल के बाद भूकंप आता है।
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 52 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस…
ED: यूट्यूबर एल्विश यादव सांप तस्करी केस के बाद एक बार फिर मुश्किल में आ…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 52 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 51 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स…
2024 Lok Sabha Election:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी और सोनिया गाँधी पर…
नामांकन के आखिरी दिन कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट पर…