ताजा ख़बरें

खरगोन हिंसा: बच्चे की खोज में निकली माँ लापता, परिजनों ने पुलिस के साथ ही RSS के स्थानीय कार्यकर्ताओं से भी खोजने की लगाई गुहार

खरगोन हिंसा: मध्य प्रदेश के खरगोन में रामनवमी की शोभा यात्रा के दौरान हुई हिंसा में एक महिला के लापता होने की सूचना है। लक्ष्मी दंगाइयों द्वारा पथराव के समय अपने बच्चे को खोजने के लिए बाहर निकली थी। 10 अप्रैल, 2022 के बाद वो घर वापस नहीं लौटी। अब लक्ष्मी का पता लगाने के लिए SIT का गठन किया गया है।

ABP न्यूज़ से बात करते हुए लक्ष्मी के परिजनों ने बताया कि जिस समय दंगा हुआ उसी समय लक्ष्मी का फोन बंद हो गया था। तब से अब तक फोन बंद ही रहा है। अगर पुलिस चाहे तो फोन ऑफ होने से पहले की कॉल डिटेल निकाल कर जाँच कर सकती है, लेकिन हमें दूसरे जरूरी काम बता कर पुलिस टाल रही है। इस बीच हमने अपने सभी रिश्तेदारों से बात कर ली है। किसी को भी लक्ष्मी के बारे में कुछ भी नहीं पता।

आगे परिजनों ने ये भी बताया, कि घटना के दिन लक्ष्मी का बेटा जुलूस देखने गया था। इस दौरान हमें पता चला कि पत्थरबाजी हो रही है और मकान जला दिए गए हैं। आँसू गैस के गोले भी फेंके जा रहे थे। मैं भी बाहर निकला और बच्चों को खोज कर घर लाया। घर पर ताला लगा था। लक्ष्मी के बेटे अभिजीत ने बताया, कि हम रामजी की यात्रा में गए थे। जब घर लौटे तो घर पर ताला लगा था।

NBT के अनुसार लक्ष्मी के जेठ पवन कुमार ने बताया, कि कर्फ्यू लगा है जिस से हम काफी परेशान हैं। पुलिस लक्ष्मी को तलाशने के लिए अभी इंतज़ार करने को कह रही है। लक्ष्मी के पति अपनी पत्नी की तलाश में ग्वालियर रवाना हो गए हैं। हमने मदद के लिए RSS के स्थानीय कार्यकर्ताओं से भी सम्पर्क किया है। बच्चे अपनी माँ के लिए रो रहे हैं। इस घटना पर खरगोन के प्रभारी SP रोहित काशवानी ने महिला की जल्द जानकारी निकालने का आश्वासन दिया है।

न्यूज़ नेशन की खबर के मुताबिक, महिला का नाम लक्ष्मी सरोनिया है। परिवार वाले उनके साथ किसी अनहोनी की आशंका से सहमे हुए हैं। अभी तक पुलिस को लक्ष्मी के बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई है। लक्ष्मी की लम्बाई लगभग 5 फिट और रंग गोरा है। घटना के समय उन्होंने चॉकलेटी रंग का सलवार सूट पहन रखा था।

ये भी पढ़ें…

हनुमान जन्मोत्सव उत्सव: पीएम मोदी ने की 108 फीट ऊची प्रतिमा का लोकार्पण, कहा-‘राम कथा सबको जोड़ने का करती है काम’

Hanuman chalisha on loudspeaker: महाराष्ट्र से यूपी के अलीगढ़ पहुँचा लाउडस्पीकर विवाद का शोर, लाउडस्पीकर से किया हनुमान चालीसा का पाठ

Susheel Chaudhary

मेरे शब्द ही मेरा हथियार है, मुझे मेरे वतन से बेहद प्यार है, अपनी ज़िद पर आ जाऊं तो, देश की तरफ बढ़ते नापाक कदम तो क्या, आंधियों का रुख भी मोड़ सकता हूं ।

Recent Posts

रायबरेली और अमेठी से कांग्रेस के उम्मीदवार घोषित, जानिए कौन देगा स्मृति ईरानी को टक्कर

नामांकन के आखिरी दिन कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट पर…

31 mins ago

IPL 2024: रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद ने राजस्थान को 1 रन से हराया

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 50 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के…

40 mins ago

IPL 2024: कोलकाता और मुंबई के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 51 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

43 mins ago

T-20 World Cup:T-20 वर्ल्ड कप के लिए माइकल वॉन ने चुनी टॉप 4 टीमें, इस टीम को नहीं दिया मौका फैंस भड़के

T-20 World Cup:इंग्‍लैंड के पूर्व बल्लेबाज और कप्‍तान माइकल वॉन ने आगामी T-20 वर्ल्‍ड कप…

21 hours ago

IPL 2024:राजस्थान और हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मैच जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 50 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के…

1 day ago

IPL 2024: पंजाब ने चेन्नई को 7 विकेट से रौंदा, जारी रखी प्ले ऑफ में पहुंचने की उम्मीद

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 49 वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब…

1 day ago