ताजा ख़बरें

Nupur Sharma Case: भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी पर अड़ी काँग्रेस, देश को नफरत की आग में झोकना चाहती है भाजपा

Nupur Sharma Case: पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा ने विवादित टिप्पणी की थी। जिसके बाद भाजपा ने बड़ी कार्यवाही करते हुए नुपुर शर्मा को प्रवक्ता के पद से निलंबित कर दिया था और दिल्ली के मीडिया प्रभारी नवीन जिंदल को भाजपा से बर्खास्त कर दिया है। काँग्रेस ने भाजपा पर  हमला करते हुए कहा है कि नुपुर शर्मा को गिरफ्तार करने की माँग की है।काँग्रेस का कहना है कि भाजपा नेताओं ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को बदनाम करने का काम किया है।उन पर की गई कार्यवाही केवल दिखावे की कार्यवाही करार देते हुए कहा कि ये भाजपा का नाटक है और ये अब नहीं चलेगा।

Nupur Sharma Case: राहुल गांधी और पी. चिदंबरम समेत कई कांग्रेस नेताओं के साथ ही कांग्रेस पार्टी ने ट्विटर हैंडिल पर खुलकर अपनी भड़ास निकाली है।काँग्रेस के ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल से लिखा कि पिछले 8 साल से भाजपा द्वारा फैलाई जा रही नफरत भारत की छवि को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कलंकित कर रही है। नफरतजीवी भाजपा देश की छवि को कलंकित करना बंद करे।

काँग्रेस के ट्वीटर हैडल से आगे लिखा जाता है कि भाजपा के ‘असामाजिक तत्वों’ ने देश को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शर्मिंदा किया है। भाजपा के ‘असामाजिक तत्वों’ ने देश की प्रतिष्ठा को धूमिल किया है। भाजपा देश की प्रतिष्ठा को धूमिल करने वाले ‘असामाजिक तत्वों’ को गिरफ्तार कब करेगी?

वहीं काँग्रेस के पूर्व राहुल गाँधी ने कहा है कि नफ़रत सिर्फ़ नफ़रत को जन्म देती है। प्यार और भाईचारे का रास्ता ही भारत को प्रगति की दिशा में ले जा सकता है। ये भारत जोड़ने का वक़्त है।

काँग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कहा कि श्रीमती नूपुर शर्मा और श्री नवीन कुमार इस्लामोफोबिया के मूल निर्माता नहीं थे। याद रखिए, वे राजा से ज्यादा वफादार होने की कोशिश कर रहे थे।

उन्होंने आगे कहा कि घरेलू आलोचना ने भाजपा को दो प्रवक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए बाध्य नहीं किया। यह केवल अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया थी जिसने भाजपा को कार्रवाई करने के लिए मजबूर किया।

काँग्रेस के ही वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि सच्चाई सामने है – भाजपा अपने कृत्यों से देश के सम्मान को ठेस पहुँचा रही है और झेंप मिटाने के लिए विदेशी मुल्कों के दबाब में प्रवक्ता हटा रही है। पर…. सविंधान की अनुपालना कब होगी? सब नागरिकों को एक नज़र से कब देखा जाएगा? राजधर्म कब निभायेंगे? देश जानना चाहता है।

वहीं वामदल नेता सीताराम येचुरी ने कहा कि भारतीय संविधान की शपथ के तहत काम कर रही मोदी सरकार को इस तरह की धार्मिक कट्टरता को समाप्त करना चाहिए और भारत की धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक नींव को बनाए रखना चाहिए।

मुंबई पुलिस आयुक्त संजय पांडेय ने कहा कि भाजपा की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपुर शर्मा का बयान दर्ज करने के लिए पुलिस उन्हें समन भेजेगी। प्रेस काँफ्रेस में बात करते हुए कहा कि अब वह कानूनी प्रक्रिया के तहत उनका बयान दर्ज करने के लिए नुपुर शर्मा को समन भेजा जाएगा।

RSS Office: आरएसएस के दफतरों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला राज मोहम्मद हुआ गिरफ्तार, लखनऊ-गोंडा सहित 6 दफतरों को उड़ाना चाहता था आरोपी
Kanpur Hinsa: खबर इंडिया की खबर का हुआ असर, अब होंगी 100 से ज्यादा इमारतें सील, मल्टी स्टोरी बिल्डिंग से हुआ था पथराव
Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।

Recent Posts

रायबरेली और अमेठी से कांग्रेस के उम्मीदवार घोषित, जानिए कौन देगा स्मृति ईरानी को टक्कर

नामांकन के आखिरी दिन कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट पर…

4 hours ago

IPL 2024: रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद ने राजस्थान को 1 रन से हराया

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 50 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के…

4 hours ago

IPL 2024: कोलकाता और मुंबई के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 51 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

4 hours ago

T-20 World Cup:T-20 वर्ल्ड कप के लिए माइकल वॉन ने चुनी टॉप 4 टीमें, इस टीम को नहीं दिया मौका फैंस भड़के

T-20 World Cup:इंग्‍लैंड के पूर्व बल्लेबाज और कप्‍तान माइकल वॉन ने आगामी T-20 वर्ल्‍ड कप…

1 day ago

IPL 2024:राजस्थान और हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मैच जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 50 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के…

1 day ago

IPL 2024: पंजाब ने चेन्नई को 7 विकेट से रौंदा, जारी रखी प्ले ऑफ में पहुंचने की उम्मीद

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 49 वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब…

1 day ago