ताजा ख़बरें

PM: नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री रहते हुए गुजरात में खरीदी जमीन को किया दान, संपत्ति में पिछले साल के मुकाबले 26.13 लाख रूपये का इजाफा

PM: प्रधानमंत्री कार्यालय की वेबसाइट की जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2.23 करोड़ रूपये की अधिक संपत्ति के मालिक हैं। पिछले वर्ष की तुलना में मोदी की संपत्ति में 26.13 लाख रुपये के लगभग इजाफा हुआ है। मोदी के पास 4 सोने की अंगूठियां हैं। 31 मार्च, 2021 तक प्रधानमंत्री के पास 1.1 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति थी। 31 मार्च 2022 तक मोदी के पास 2 करोड़ 23 लाख 22 हजार 504 रूपये कुल संपत्ति थी। पीएम के पास सोने की 4 अंगूठियां हैं, जिनकी कीमत 1.73 लाख रुपए है।

पीएम ने 1.1 करोड़ की संपत्ति को किया दान

मोदी ने जमीन के जिस हिस्से को दान किया, उसकी कीमत 1.1 करोड़ रुपए थी। उन्होंने यह जमीन अक्टूबर 2002 में गुजरात का मुख्यमंत्री रहते हुए खरीदी थी। इस जमीन पर 3 और लोगों का भी मालिकाना हक था। इसमें पीएम की एक चौथाई हिस्सेदारी थी, जिसे उन्होंने दान कर दिया। प्रधानमंत्री ने किसी भी बॉन्ड, शेयर या म्यूचुअल फंड में निवेश नहीं किया है, उनके पास कोई वाहन भी नहीं है। मोदी के नाम डाकघर में 9 लाख 5 हजार 105 रुपए के नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट जमा हैं। मोदी के नाम 1 लाख 89 हजार 305 रुपए का लाइफ इंश्योरेंस भी है।

कैबिनेट मंत्री भी दे चुके हैं अपनी संपत्ति का ब्यौरा

PM: फिलहाल 28 केंद्रीय मंत्री हैं। पिछले वित्त वर्ष में 29 कैबिनेट मंत्रियों ने अपनी-अपनी संपत्ति को ब्यौरा दिया था। इस बार संपत्ति घोषित करने वालों में धर्मेंद्र प्रधान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, आर के सिंह, हरदीप सिंह पुरी, पुरुषोत्तम रूपाला और जी किशन रेड्डी भी शामिल हैं। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पास 2.54 करोड़ रुपए की चल संपत्ति और 2.97 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। मुख्तार अब्बास नकवी भी अपनी संपत्ति घोषित कर चुके हैं। नकवी ने जुलाई में मंत्री पद से इस्तीफा दिया था।

ये भी पढ़ें..

Bihar: सीटें कितनी भी आई हों, लेकिन अब तक 7 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं नीतीश कुमार

आजादी की कहानी 2: देश के लिए आजाद हुए आजाद की सोच को सैल्यूट

Susheel Chaudhary

मेरे शब्द ही मेरा हथियार है, मुझे मेरे वतन से बेहद प्यार है, अपनी ज़िद पर आ जाऊं तो, देश की तरफ बढ़ते नापाक कदम तो क्या, आंधियों का रुख भी मोड़ सकता हूं ।

Recent Posts

T-20 World Cup:T-20 वर्ल्ड कप के लिए माइकल वॉन ने चुनी टॉप 4 टीमें, इस टीम को नहीं दिया मौका फैंस भड़के

T-20 World Cup:इंग्‍लैंड के पूर्व बल्लेबाज और कप्‍तान माइकल वॉन ने आगामी T-20 वर्ल्‍ड कप…

15 hours ago

IPL 2024:राजस्थान और हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मैच जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 50 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के…

19 hours ago

IPL 2024: पंजाब ने चेन्नई को 7 विकेट से रौंदा, जारी रखी प्ले ऑफ में पहुंचने की उम्मीद

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 49 वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब…

20 hours ago

IPL 2024:आज भिड़ेंगे चेन्नई के थाला और पंजाब के किंग्स जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 49 वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स…

2 days ago

IPL 2024: लखनऊ ने मुंबई को 4 विकेट से हराया, स्टोइनिस ने खेली शानदार पारी

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 48 वां मुकाबला लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स और मुंबई…

2 days ago