PubG: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बेहद चोंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसे सुन सभी हैरान हैं। एक 16 वर्षीय नाबालिग बच्चे ने अपनी माँ को पिस्टल से गोली चलाकर मौत के घाट उतार दिया। कारण माँ PubG खेलने के लिए मना करती थी।
लखनऊ का ये लड़का फोन में पूरे दिन PubG खेलता था, जिससे माँ परेशान थी। माँ कम खेलने की बोलती थी। यही कारण रहा कि बेटा ने माँ को जान से मार दिया। पूछताछ में लड़के ने बताया कि माँ जब सोयी हुई थी, उसी दौरान बाप की लाईसेंस पिस्टल से मारकर कमरे में रख लिया, जब बदबू उठती तो कमरे में रूम फ्रेशनर छिडक देता।
माँ को गोली मारने के बाद बेहद आराम से और बिना चिंता किए वह तीन दिन तक पार्टी करता रहा। इस दौरान उसने अपनी बहन को भी धमकाया, दोस्तों के साथ क्रिकेट खेला और उनके साथ उसी घर में पार्टी की, जहाँ पर माँ का शव पड़ा हुआ था। लाश की दुर्गंध को छिपाने के लिए रूम फ्रेशनर छिड़कता रहा। राज खुला तो पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। इस बीच पिता ने आरोपी बेटे को माफ करने की गुजारिश की है, उन्होंने कहा कि पत्नी तो चली गई। अब इकलौता बेटा ना जाए, हालांकि पिता की इस गुजारिश पर पुलिस ने कानूनी कार्यवाही का हवाला दिया।
PubG: पिता का कहना है कि पूरा घर बर्बाद हो गया है और अब कोई बचा नहीं है। ऐसे में अब इकलौता बेटा है, उससे नासमझी में कत्ल हो गया, इस वजह से उसको माफ किया जाए और उसके परिवार को बचाया जाए।
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 56 वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 55 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 55 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के…
IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दूसरा और आईपीएल का…
IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में पहला और आईपीएल का…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 52 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस…