ताजा ख़बरें

कुमार विश्वास के घर पहुंची पंजाब पुलिस, भगवंत मान को कवि की चेतावनी-‘तुम, दिल्ली में बैठे जिस आदमी को ताकत दे रहे हो वे एक दिन तुम्हें भी धोखा देगा’

20 अप्रैल तड़के सुबह आप के पूर्व वरिष्ठ नेता और राष्ट्रवादी कवि डॅा. कुमार विश्वास के घर कार्यवाही पंजाब पुलिस पहुंची। इस बात की जानकारी खुद कुमार विश्वास ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्विट करके दी है। पंजाब पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर कुमार विश्वास ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को चेतावनी दी है।

कुमार विश्वास का केजरीवाल पर निशाना

कुमार विश्वास ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को निशाना बनाते हुए ट्वीट कर लिखा है कि ‘सुबहसुबह पंजाब पुलिस द्वार पर पधारी है। एक समय, मेरे द्वारा ही पार्टी में शामिल कराए गए भगवंत मान को आगाह कर रहा हूं कि तुम, दिल्ली में बैठे जिस आदमी को, पंजाब के लोगों की दी हुई ताकत से खेलने दे रहे हो वो एक दिन तुम्हें व पंजाब को भी धोखा देगा। देश मेरी चेतावनी याद रखे।

हालांकि यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है भगवंत मान की पुलिस ने किस मामले के तहत, उनके खिलाफ कार्यवाही की है। सुत्रों की मुताबिक ऐसा माना जा रहा है  कि पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले उनके द्वारा दिए गए बयान को लेकर पुलिस कार्रवाई के लिए उनके घर पहुंची है।

राघव चड्डा की मीडिया को धमकी

आप के वरिष्ठ नेता राघव चड्डा ने कहा था कि कुमार विश्वास फर्जी और मनगढ़ंत वीडियो के जरिए अरविंद केजरीवाल को बदनाम करने और उनका मजाक उड़ाने के लिए उक्त वीडियो प्रसारित/प्रकाशित कर रहे हैं।

कुमार विश्वास द्वारा किए गए दुर्भावनापूर्ण, निराधार, मनगढ़ंत, भड़काऊ बयान न केवल प्रदर्शनकारी रूप से मानहानिकारक हैं, बल्कि समाज में और विशेष रूप से आप के साथ-साथ समर्थकों के साथ-साथ अशांति की स्थिति पैदा करने के इरादे से घृणा, इच्छाशक्ति, शत्रुता को बढ़ावा देने के लिए प्रबल हैं।

उन्होंने मीडिया को धमकाते हुए कहा था, “अगर कोई चैनल इसे प्रकाशित/प्रसारित करता है या उसे प्रसारित करने के लिए मंच प्रदान करता है तो हमें कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के लिए मजबूर किया जाएगा, जिसमें उसे उकसाने/सहायता करने के अपराध शामिल होंगे।

गौरतलब है कि चुनाव से पहले कुमार विश्वास के एक बयान को लेकर काफी बवाल हुआ था। कवि ने अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया था कि उन्होंने देश को तोड़ने की बात की थी। वहीं केजरीवाल ने जवाब में खुद को स्वीट आतंकी बताया था, जो लोगों के लिए स्कूल और अस्पताल खुलवाता है।

दिल्ली जहांगीरपुरी हिंसा मामला: बुलडोजर पर लगा ब्रेक, एससी का आदेश यथास्थिति बनाए रखे
जहांगीरपुरी हिंसा: संयोग या प्रयोग? गिरफ्तार आरोपियों के चेहरे से हुआ खुलासा
Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।

Recent Posts

IPL 2024:चेन्नई और पंजाब के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में पहला और आईपीएल का…

13 hours ago

IPL 2024:बैंगलोर ने गुजरात को 4 विकेट से दी मात, प्वाइंट टेबल में लगाई 3 कदम की छलांग

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 52 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस…

13 hours ago

ED: यूट्यूबर एल्विश यादव की बढ़ी मुश्किलें,ED ने दर्ज किया मनी लांड्रिंग केस

ED: यूट्यूबर एल्विश यादव सांप तस्करी केस के बाद एक बार फिर मुश्किल में आ…

1 day ago

IPL 2024:बैंगलोर और गुजरात के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 52 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस…

2 days ago

IPL 2024:12 साल बाद कोलकाता ने मुंबई को उसके घर में 24 रनों से हराया, स्टार्क के आगे नेस्तानाबूत हुई मुंबई

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 51 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स…

2 days ago

2024 Lok Sabha Election:राहुल गांधी के अमेठी छोड़ने पर पीएम मोदी ने तंज कसा,बोले – डरो मत,भागो मत

2024 Lok Sabha Election:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी और सोनिया गाँधी पर…

2 days ago