Nupur Sharma Vivad: पैगंबर मोहम्मद साहब को लेकर भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा के द्वारा गए विवादित बयान पर गत शुक्रवार को यूपी के प्रयागराज, मुरादाबाद, सहारनपुर, से लेकर कई शहरों में विशेष संप्रदाय के लोगों ने जमकर पत्थरबाजी की और अब समाजवादी के वरिष्ठ नेता एवं सासंद शफिकुर्रहमान बर्क ने कहा कि मजबूरन पत्थरबाजी करनी पड़ती है, इस हिंसा के लिए अकेले मुसलमान जिम्मेदार नहीं हैं।
Nupur Sharma Vivad: उन्होंने कहा कि ‘हिंसा तो कहीं भी ठीक नहीं है, लेकिन आदमी मजबूरन करता है, जो कुछ भी करता है। उन्होंने कानपुर हिंसा में पुलिस की कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों तरफ से पत्थरबाजी हुई है, लेकिन सिर्फ मुसलमानों को इसका मुलजिम बनाना ठीक नहीं है। कानपुर में जो मुसलमानों के साथ ज्यादती की जा रही है।’
गौरतलब है कि भाजपा प्रवक्ता नुपूर शर्मा और दिल्ली बीजेपा मीडिया प्रभारी नवीन जिंदल ने पैगंबर मोहम्मद साहब पर विवादित बयान दिया था। इस्लामिक देशों ने जिस तरह से इस विवादित बयान पर कड़ा रूख अख्तिहार किया है। इस कड़े रूख के कारण ही भाजपा ने नुपूर शर्मा को सस्पेंड कर दिया है और भाजपा नेता नवीन जिंदल को भाजपा से बर्खास्त कर दिया था। पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के बाद भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा को जान से मारने की धमकी मिल रही है। उसके बाद से ही दिल्ली पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
बता दें कि दिल्ली पुलिस ने ओवैसी के साथ यति नरसिंहानंद के साथ 9 लोगों के खिलाफ भी FIR दर्ज हुई है। दिल्ली पुलिस ने FIR मे नूपुर शर्मा, नवीन कुमार जिंदल, शादाब चौहान, सबा नकवी, मौलाना मुफ्ती नदीम, अब्दुल रहमान, गुलजार अंसारी, अनिल कुमार मीणा और पूजा शकुन के नाम शामिल हैं।
ED: यूट्यूबर एल्विश यादव सांप तस्करी केस के बाद एक बार फिर मुश्किल में आ…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 52 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 51 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स…
2024 Lok Sabha Election:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी और सोनिया गाँधी पर…
नामांकन के आखिरी दिन कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट पर…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 50 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के…