Rahul Gandhi: कांग्रेस इन दिनों देश में भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है। कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी को उनके विरोधी पप्पू कहकर मजाक उड़ाते हैं। यात्रा के दौरान एक इंटरव्यू में राहुल गांधी ने पप्पू वाली बात पर कहा, कि उन्हें पप्पू कहलाने में कोई आपत्ति नहीं है, क्योंकि यह प्रोपेगेंडा का हिस्सा है। यह उनके विरोधियों के दिल में डर दिखाता है। उन्होंने कहा कि यह शब्द दिखाता है कि उनके विरोधी नाखुश हैं।
द बॉम्बे जर्नी को दिए एक इंटरव्यू में राहुल गांधी ने कहा, कि मेरी दादी को आयरन लेडी कहने वाले वही लोग हैं जो आज मुझ पर चौबीसों घंटे हमला करते हैं। यही लोग उन्हें गूंगी गुड़िया भी कहते थे और अचानक गूंगी गुड़िया आयरन लेडी बन गई। मैं आपको बताता हूँ, वह हमेशा से आयरन लेडी थीं। उन्होंने कहा कि मुझे परवाह नहीं है, आप मुझे कुछ भी बुला सकते हैं। मैं इन सब चीजों को गंभीरता से नहीं लेता हूँ।
Rahul Gandhi: आपको बता दें, कि राहुल का यह इंटरव्यू जब लिया गया था, तब भारत जोड़ो यात्रा मुंबई में सफर कर रही थी। उनसे जब इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या आप चाहेंगे कि कोई महिला इंदिरा गांधी और सोनिया गांधी के गुणों के साथ जीवन जिएं? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि यह एक दिलचस्प सवाल है। मेरी मां और दादी के गुणों का मिश्रण अच्छा है।
Rahul Gandhi: मालूम हो, कि भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंची और 3 जनवरी को कश्मीरी गेट से फिर से शुरू होकर उत्तर में शेष यात्रा को पूरा करेगी। खबर यह भी है, कि जम्मू-कश्मीर में फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती इस यात्रा में शामिल होंगे।
Akhilesh Yadav Nomination: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को कन्नौज लोकसभा सीट…
PM Modi: दूसरे चरण की वोटिंग के लिए प्रचार का शोर थमने के बाद अब…
IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 41 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स…
IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 40 वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 40 वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 39 वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर…