राजनीति

Up News: भाजपा ने भूपेन्द्र सिंह चौधरी को प्रदेश की क्यों सौंपी कमान, कहीं 2024 की तैयारी तो नहीं?

Up News: पिछले कई महीनों से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को लेकर मंथन चल रहा था। जनता द्वारा अध्यक्ष को लेकर अलग-अलग कयास लगाये जा रहे थे, कई दिग्गज नेताओं के नाम सुर्खियों में चल रहे थे, जिनमें एक नाम भूपेन्द्र सिंह चौधरी का भी था। किसान आंदोलन के बाद से ही पश्चिमी यूपी के किसान व जाट समाज के लोग भाजपा से खफा चल रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते 2024 में होने वाले लोक सभा चुनावों से पहले पश्चिमी यूपी के कद्दावर व जाट नेता भूपेन्द्र सिंह चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। लोगों का कहना है, कि भाजपा ने खफा जाट व किसानों को मनाने का दांव खेला है।

कौन हैं भूपेन्द्र सिंह चौधरी?

यूपी के नवनियुक्त भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी मुरादाबाद जिले के महेंद्री सिंकदरपुर गांव से एक किसान परिवार से आते हैं। भूपेंद्र सिंह चौधरी की शुरुआती शिक्षा गांव के ही प्राथमिक स्कूल में हुई और फिर मुरादाबाद के आरएन इंटर कॉलेज से उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई की थी।

भूपेंद्र सिंह चौधरी जाट समाज और पश्चिमी यूपी में मजबूत पकड़ रखते हैं। यही वजह है कि पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पश्चिमी यूपी में किसान आंदोलन के बाद भी शानदार जीत हासिल की थी। भूपेंद्र सिंह चौधरी को योगी सरकार-2.0 में दूसरी बार मंत्री बनाया गया था। इससे पहले उन्होंने संगठन में लंबे समय तक काम किया है। क्षेत्रीय अध्यक्ष तक की जिम्मेदारी निभाई है।

Up News: पश्चिमी यूपी के मुरादाबाद की कांठ विधानसभा सीट जाट लैंड के रूप में भी जाना जाता है। भूपेंद्र चौधरी इसी जाट लैंड के रहने वाले हैं। भूपेंद्र चौधरी 1999 में सपा संस्थापक मुलायम सिंह के खिलाफ लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। लोकसभा चुनाव में हार के बाद भी बीजेपी ने भूपेंद्र चौधरी पर पूरा भरोसा रखा। इसका असर भी देखने को मिल रहा है।

क्या है 2024 की रणनीति?

भाजपा 2024 में लोकसभा चुनावों में जाट वोट बैंक को साधने के लिए भूपेंद्र सिंह चौधरी सबसे मजबूत चेहरा दिख रहे हैं। उनके आने से पश्चिम यूपी में जाटों के प्रभाव वाली डेढ़ दर्जन लोकसभा सीटों पर भाजपा को फायदा हो सकता है।

Up News: आपको बता दें कि 2022 के चुनाव में बीजेपी को जिस इलाके में सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा था, वो पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा, बरेली और रामपुर के इलाके हैं। भूपेंद्र सिंह चौधरी इसी क्षेत्र से आते हैं। इसलिए उनको आगे करके पश्चिम यूपी में रालोद-सपा के गठबंधन के वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए भाजपा की रणनीति मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें..

Hindu refugee: बेटियों को उठाते जबरन निकाह रचाते, यहाँ सुकून है साहब; हरा पासपोर्ट देख बस कोई काम नहीं देता

Up News: मथुरा का बांके बिहारी मंदिर होगा भव्य कॉरिडोर में तब्दील, 70 हजार भक्त एक साथ कर सकेंगे दर्शन

 

Susheel Chaudhary

मेरे शब्द ही मेरा हथियार है, मुझे मेरे वतन से बेहद प्यार है, अपनी ज़िद पर आ जाऊं तो, देश की तरफ बढ़ते नापाक कदम तो क्या, आंधियों का रुख भी मोड़ सकता हूं ।

Recent Posts

ED: यूट्यूबर एल्विश यादव की बढ़ी मुश्किलें,ED ने दर्ज किया मनी लांड्रिंग केस

ED: यूट्यूबर एल्विश यादव सांप तस्करी केस के बाद एक बार फिर मुश्किल में आ…

4 hours ago

IPL 2024:बैंगलोर और गुजरात के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 52 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस…

10 hours ago

IPL 2024:12 साल बाद कोलकाता ने मुंबई को उसके घर में 24 रनों से हराया, स्टार्क के आगे नेस्तानाबूत हुई मुंबई

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 51 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स…

10 hours ago

2024 Lok Sabha Election:राहुल गांधी के अमेठी छोड़ने पर पीएम मोदी ने तंज कसा,बोले – डरो मत,भागो मत

2024 Lok Sabha Election:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी और सोनिया गाँधी पर…

22 hours ago

रायबरेली और अमेठी से कांग्रेस के उम्मीदवार घोषित, जानिए कौन देगा स्मृति ईरानी को टक्कर

नामांकन के आखिरी दिन कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट पर…

1 day ago

IPL 2024: रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद ने राजस्थान को 1 रन से हराया

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 50 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के…

1 day ago