खेल-कूद

Cricket News: IPL 2023 से बाहर हुए पंत, वनडे वर्ल्ड कप खेलने पर गहराया संकट

Cricket News: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत का एक्सीडेंट होने के बाद आने वाले समय में होने वाले IPL, एशिया कप व वनडे वर्ल्डकप जैसे टूर्नामेंट्स में प्रतिभाग करने पर संकट मडरा गया है। इनसाइड स्पोर्ट्स ने बीसीसीआई की मेडिकल टीम के सूत्र के हवाले से बताया है, कि अस्पताल के डॉक्टरों का मानना है पंत को मैदान पर वापसी करने के लिए कम से कम 8-9 महीने लगेंगे। इसका मतलब है, न केवल वह आईपीएल 2023 को मिस बल्कि अक्टूबर में एशिया कप 2023 और वनडे वर्ल्ड कप भी मिस करेंगे।

आपको बता दें, कि बीते 30 दिसंबर को दिल्ली से रूड़की जाने के दौरान पंत की कार डिवाइडर से टकरा गई थी। जिसमें गंभीर रूप से ऋषभ पंत घायल हो गये थे। अब पंत को देहरादून से एयरलिफ्ट किए जाने के बाद मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुंबई के अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उनकी जांच की और उनकी हालत स्थिर थी। उनके घुटने में दो लिगामेंट फट गए हैं।

ऋषभ पंत की चोट के बारे में बताया जा रहा है, लेकिन बीसीसीआई की तरफ से इस बात की कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी जा रही है कि उनकी चोट कितनी गंभीर है और वह कबतक मैदान पर वापसी कर सकते हैं। लेकिन अलगअलग मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से कहा जा रहा है कि पंत को मैदान पर वापस लौटने में सालभर का वक्त लग सकता है। अगर ऐसा होता है तो पंत सिर्फ आईपीएल 2023 ही नहीं, बल्कि इस साल के अंत में होने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड में भी नहीं खेल पाएंगे।

बीसीसीआई मेडिकल टीम के करीबी सूत्र ने हवाला देते हुए कहा है, कि अभी चोट कितनी गहरी है, इसके बारे में बता नहीं सकते। अगले 3-4 दिन में स्थिति साफ हो सकती है, लेकिन अस्पताल के डॉक्टरों का मानना है कि पंत का लिगामेंट टीयर गंभीर है और विकेटकीपर को मैदान पर जिस तरह के वर्कलोड का सामना करना पड़ता है। उससे लगता है कि उन्हें मैदान पर वापसी करने में 8-9 महीने लग सकते हैं।

ये भी पढ़ें..

Rishabh Pant: दुर्घटना से जुड़े कुछ ऐसे तथ्य जिनसे आप भी अनजान होंगे

IND VS PAK: भारत-पाक टेस्ट की मेजबानी को इच्छुक है MCC, ऑस्ट्रलिया में हो सकती है दोनों की भिड़ंत

 

Susheel Chaudhary

मेरे शब्द ही मेरा हथियार है, मुझे मेरे वतन से बेहद प्यार है, अपनी ज़िद पर आ जाऊं तो, देश की तरफ बढ़ते नापाक कदम तो क्या, आंधियों का रुख भी मोड़ सकता हूं ।

Recent Posts

IPL 2024:प्ले ऑफ की रेस हुई रोमांचक, दिल्ली ने राजस्थान को 20 रनों से हराया

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 56 वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के…

41 mins ago

IPL 2024:राजस्थानऔर दिल्ली के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 56 वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के…

1 day ago

IPL 2024:सूर्या के शतक की बदौलत हैदराबाद को मिली हार, जीत की पटरी पर आई मुंबई 7 विकेट से जीता मुकाबला

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 55 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के…

1 day ago

IPL 2024:हैदराबाद और मुंबई के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 55 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के…

2 days ago

IPL 2024:कोलकाता ने लखनऊ को दी 98 रनों से मात,कोलकाता ने पेश की प्लेऑफ की अपनी दावेदारी

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दूसरा और आईपीएल का…

2 days ago

IPL 2024:चेन्नई और पंजाब के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में पहला और आईपीएल का…

3 days ago