Sports News: उत्तर प्रदेश के जिला अलीगढ़ के ब्लॉक टप्पल के गांव जैदपुरा निवासी 66 वर्षीय राजेन्द्र सिंह ने बुजुर्गों की दौड़ में दो पदक हासिल किए हैं। जिसके बाद से राजेंद्र सिंह क्षेत्र में खुशी के साथ चर्चा का विषय बने हुए हैं। राजेंद्र सिंह बताते हैं, कि उम्र कोई मायने नहीं रखती अगर आपके अंदर जज्बा और जुनून है।
जब धावक राजेंद्र सिंह से पूछा कि आपके मन में दौड़ने का विचार कहां से आया? तो उन्होंने बताया, कि मेरा बेटा स्पोर्ट कोच है, जो हमेशा यही बोलता रहता था, तो मेरे मन में विचार आया, कि क्यों न एक बार प्रयास किया जाये। और किया तो उसका परिणाम आप सभी के आगे है। जब खबर इंडिया की टीम ने अगला सवाल पूछा, कि तुमने दौड़ का अभ्यास कैसे किया? तो राजेंद्र सिंह बड़ी दिलचस्प बात बताई, कि मेरी दौड़ तो खेतों से अवारा पशुओं को भगाते भगाते ही बन गई और मैंने गाजियाबाद में दौड़ लगाई।
आपको बता दें, कि गाजियाबाद के महामाया स्पोर्टस स्टेडियम में मास्टर एथलेटिक्स एसोशिएसन द्वारा 65 वर्ष से ऊपर के लोगों की दौड़ प्रतियोगिता आयोजित कराई गई थी। जहां पूरे उत्तर प्रदेश से लोगों ने पहुंचकर भाग लिया था। वहां राजेंद्र सिंह भी पहुंचे थे।
Sports News: राजेंद्र सिंह ने 5 किलोमीटर की दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त कर सिल्वर पदक जीता व 400 मीटर की दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया। आपको ये भी बता दें, कि राजेंद्र सिंह के पुत्र नरेंद्र चौधरी भी स्पोर्ट कोच हैं, जो दिल्ली में रहकर युवाओं को प्रशिक्षण देते हैं। जब पदक जीतकर गांव वापिस लौटे राजेंद्र सिंह को गांव के ही उदयभान सिंह, निहाल प्रधान, डा. सत्यवीर, हवलदार राजेश और बीज्जन प्रधान आदि ने शुभकामनाऐं दी।
ED: यूट्यूबर एल्विश यादव सांप तस्करी केस के बाद एक बार फिर मुश्किल में आ…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 52 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 51 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स…
2024 Lok Sabha Election:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी और सोनिया गाँधी पर…
नामांकन के आखिरी दिन कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट पर…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 50 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के…