Breaking News

Aligarh: 7 वर्षीय दलित बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी तालिब गिरफ्तार, पीड़िता की हालत नाजुक, हिंदूवादियों के आक्रोश से इलाके में तनाव

Aligarh: उत्तर प्रदेश के जिला अलीगढ़ से दिल झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 7  वर्षीय दलित बेटी के साथ 21 वर्षीय आरोपी द्वारा दुष्कर्म किया गया। इसके बाद पीड़िता की हालत बिगड़ गई। वह अलीगढ़ के सरकारी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। वहीं घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन आरोपी दूसरे समुदाय का होने के कारण इलाके में माहौल गर्म है। वहीं हिंदूवादियों की बयानबाजी के बाद मामला तनावपूर्ण हो गया है।

Aligarh जिले के चंडौस थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जानकारी के मुताबिक बुधवार(14 सितंबर, 2022) दोपहर को एक अनुसूचित जाति के मजदूर की 7 वर्षीय बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच गांव का ही 21 वर्षीय तालिब बच्ची को गांव के करीब करबर नदी के निकट ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करता है और उसे मौके पर छोड़कर फरार हो गया। वहीं बच्ची की मां बेटी को ढूंढते हुए करबर नदी तक पहुंची तो बेटी नदी के निकट झाड़ियों में नाजुक हालत में पड़ी हुई थी।

मां की चीख पुकार सुन ग्रामीण एकत्र हो गए। इसके बाद बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्ची की हालत गंभीर देखते हुए उसे फिलहाल अलीगढ़ के जेएन मैडीकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने सक्रीयता दिखाते हुए आरोपी तालिब को गिरफ्तार कर लिया। तो दूसरी ओर मामला तनावपूर्ण देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

अलीगढ़ में 7 वर्षीय दलित बच्ची के साथ तालिब ने किया रेप, हालत गंभीर, तनाव (साभार- अमर उजाला)

हिंदू संगठनों के आक्रोश से तनाव

Aligarh अब इस घटना को लेकर हिंदुओं में आक्रोश है। गुरुवार को घटना के खिलाफ हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना पर दुख जताते हुए उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार ने पुलिस प्रशासन से आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की और कहा कि ऐसे दरिंदों के घर पर बुलडोजर चलना अति आवश्यक है जिससे भविष्य में कोई इस प्रकार का दुस्साहस न कर सके।

हिंदू जागरण मंच की महिला इकाई वीरांगना वाहिनी की जिला अध्यक्ष श्रीमती कल्पना सेंगर ने कहा की उत्तर प्रदेश सरकार को अवैध मदरसों पर प्रतिबंध लगाना चाहिए मदरसों में भी इस प्रकार की घटनाएं आए दिन सुनने को मिलती हैं मदरसों में भी सरकारी किताबें पाठ्यक्रम में लागू होनी चाहिए जिससे छात्र-छात्राओं को जिहादी शिक्षा की जगह रोजगार परक शिक्षा प्राप्त हो सके। उन्होंने ऐसी घटनाओं के लिए जेहादी मानसिकता को जिम्मेदार ठहराया है।

अलीगढ़ पुलिस के मुताबिक आरोपी तालिब को गिफ्तार कर लिया गया है। पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मैडीकल परीक्षण में पीड़ित लड़की के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

ये भी पढ़ें…

Lakhimpur Kheri: दो दलित नाबालिग बहनों से सोहैल और जुनैद ने अगवा कर किया रेप, हत्या कर शवों को पेड़ से लटकाया

Uttar Pradesh: अतीक अहमद पर योगी सरकार का शिकंजा, अब होगी 27 करोड़ की संपत्ति कुर्क, जिला कार्यालय में अटकी है फाइल

 

Keshav Malan

यह कलम दिल, दिमाग से नहीं सिर्फ भाव से लिखती है, इस 'भाव' का न कोई 'तोल' है न कोई 'मोल'

Recent Posts

IPL 2024: रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद ने राजस्थान को 1 रन से हराया

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 50 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के…

5 mins ago

IPL 2024: कोलकाता और मुंबई के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 51 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

8 mins ago

T-20 World Cup:T-20 वर्ल्ड कप के लिए माइकल वॉन ने चुनी टॉप 4 टीमें, इस टीम को नहीं दिया मौका फैंस भड़के

T-20 World Cup:इंग्‍लैंड के पूर्व बल्लेबाज और कप्‍तान माइकल वॉन ने आगामी T-20 वर्ल्‍ड कप…

21 hours ago

IPL 2024:राजस्थान और हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मैच जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 50 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के…

1 day ago

IPL 2024: पंजाब ने चेन्नई को 7 विकेट से रौंदा, जारी रखी प्ले ऑफ में पहुंचने की उम्मीद

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 49 वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब…

1 day ago

IPL 2024:आज भिड़ेंगे चेन्नई के थाला और पंजाब के किंग्स जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 49 वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स…

2 days ago