Up News: उत्तर प्रदेश के जिला अलीगढ़ से फिर फतवा जारी होने का मामला सामने आया है। जहां एक मुस्लिम महिला ने अपने घर में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की थी। इसी बात को लेकर मौलाना ने महिला के खिलाफ फतवा जारी किया है। मुस्लिम महिला ने भी करारा जबाव मौलाना को देते हुए कहा है, कि जो इस तरीखे से फतवा जारी करते हैं वो सच्चे मुसलमान नहीं जिहादी लोग हैं। सच्चे मुसलमान इस तरीखे से बातें नहीं कर सकते।
अलीगढ़ की मुस्लिम महिला रूबी आसिफ खान ने हिंदू देवी देवताओं की पूजा याचना करने पर फतवा जारी करने वाले सहारनपुर के मुफ्ती अरशद फारुकी को आड़े हाथ ले लिया है। कहा कि यह लोग देश का बंटवारा करना चाहते हैं, ऐसे मौलवी कभी सच्चे मुसलमान नहीं हो सकते, यह उग्रवादी और जेहादी हैं। यह लोग खुद भेदभाव करना चाहते हैं। हिंदुस्तान में रहकर हिंदुस्तान की बात नहीं करते है, यह जिहादी लोग हैं फतवे जारी करते हैं, यह सच्चे मुसलमान होते तो इस तरीके की बातें नहीं करते।
आपको बता दें, कि पहले भी पूजा अर्चना को लेकर रूबी के खिलाफ फतवा जारी हो चुके हैं। रूबी आसिफ खान ने बताया, कि अपने घर में भगवान गणेश जी की मूर्ति स्थापित की है 7 दिनों के लिए और मैं किसी जाति धर्म में कोई भेदभाव नहीं मानती हूँ। मैं सभी धर्म के त्योहार मनाती हूँ। यह मेरे मन की आस्था है। मुझे अच्छा लगता है यह सब करना।
Up News: आपको बता दें, कि ये मामला अलीगढ़ के थाना रोरावर क्षेत्र का है। शाहजमाल स्थित एडीए कॉलोनी निवासी भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की जयगंज मंडल उपाध्यक्ष रूबी आसिफ खान अपने पति आसिफ खान के साथ भगवान श्री गणेश की प्रतिमा को बाजार से खरीद कर लाई और अपने घर में स्थापित किया।
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 49 वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स…
IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 48 वां मुकाबला लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स और मुंबई…
T-20 World Cup 2024: T-20 वर्ल्ड कप के लिए चयनकर्ताओं ने भारतीय टीम का ऐलान…
Loksabha Election 2024:पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को हो चुका है। दूसरे चरण की…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 42 वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 41 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर…