UP News: मर्यादा पुरूषोतम राम की नगरी में एक शख्स ने ऐसा क्या किया जिसने भी देखा और सुना वो शहम गया? आप को बता दें कि जब लोगों को पता चला कि इस व्यक्ति ने अपना पंजा इसलिए काट दिया क्योंकि वो नीतीश सरकार के भ्रष्टाचार से परेशान था। वो इस कदर परेशान था कि उसने अपने हाथ का पंजा काट कर सरयू नदी में चढ़ा दिया।
UP News: राम की नगरी में तब हड़कंप मच गया जब साधु के वेश में वो सरयू तट पर पहुंचा पूजा अर्चना कि कुछ देर तक सबकुछ ठीक-ठाक था। फिर, अचानक उसने अपने हाथ का पंजा झटके के साथ काट दिया। हाथ से पंजा अलग होने के बाद युवक सड़क पर ही तड़पने लगा।
UP News: आना-फानन में युवक को अस्पताल में एडमिट कराया गया। जानकारी के मुताबिक वह बिहार में फैले भ्रष्टाचार से काफी परेशान है। उसने इस बारे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कई पत्र लिखे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उसने बताया कि इसी के बाद उसने प्रण लिया कि जिस हाथ से पत्र लिखा था उसे रामलला को समर्पित कर देगा।
बता दें कि शख्स का नाम विमल कुमार है और वो बिहार के अररिया जिले का रहने वाला है। विमल समाजसेवी हैं, जिन्होंने 1 माह पहले बिहार सरकार की शिकायत प्रधानमंत्री से की थी और कार्रवाई न होने से दुखी थे।
UP News: वो नीतीश सरकार में हो रहे भ्रष्टाचार से इस कदर परेशान हो गया कि उसने सीएम नीतीश कुमार को पत्र लिखते हुए अल्टीमेटम तक दे दिया था कि अगर उसकी शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं की गई तो वो अयोध्या की सरयू घाट पर अपना दाहिने हाथ का पंजा काट देगा।
लागों ने इस पर काफी अजाबोगरीब प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वो तांत्रिक क्रिया कर रहा था तो किसी ने उसको विक्षिप्त बताने बताया। लेकिन जो वीडियो सामने आया उसमें बिहार निवासी विमल ने अपने हाथ काटने की दर्दनाक घटना को बयान किया। उसने बताया कि सरकार के क्रियाकलाप से वह दुखी थे।
एक ग्राम सभा की जांच को सार्वजनिक करने की मांग कर रहे थे। जिसकी शिकायत उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की थी और कार्रवाई न होते देख वो इतने दुखी हुए कि उन्होंने अपना पंजा काट दिया।
ये भी पढ़े…
T-20 World Cup:इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज और कप्तान माइकल वॉन ने आगामी T-20 वर्ल्ड कप…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 50 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के…
IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 49 वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 49 वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स…
IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 48 वां मुकाबला लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स और मुंबई…
T-20 World Cup 2024: T-20 वर्ल्ड कप के लिए चयनकर्ताओं ने भारतीय टीम का ऐलान…