Weather: चिपचिपी गर्मी से परेशान लोगों की नज़रें टकटकी लगाये आसमान की ओर देख रही हैं। ख़ास तौर पर दिल्ली एनसीआर में निवास कर रही जनता को बारिश का बेसब्री से इंतज़ार है।क्योंकि अब इस गर्मी को दूर करने का ईलाज ही एकमात्र बारिश ही है। बड़ी– बड़ी इमारतों, दफ़्तरों में A.C फैल से दिखाई पड़ रहे हैं। शायद! अब आसमान में बैठे इंद्र देव ने भी गर्मी से त्रस्त जनता की आवाज को सुन लिया है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली एनसीआर में दो दिन बाद बारिश होने के अनुमान है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक महीने के आखिरी यानी 30 जून को दिल्ली में मॉनसून दस्तक देगा। इसके साथ ही अगले 24 घंटों में मॉनसून के उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू–कश्मीर और उत्तर प्रदेश में आगे बढ़ने के आसार हैं। इन राज्यों के लिए तेज हवा और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर के जेनामणि ने कहा कि हमें उम्मीद है कि अगले 48 घंटों में उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू–कश्मीर, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के शेष हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में उमस ने परेशानी बढ़ा दी है। हालांकि तापमान 41-42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार शाम को प्री–मानसून बारिश हो सकती है और गर्मी से राहत मिल सकती है। आईएमडी ने 30 जून को दिल्ली में बारिश की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।1 जुलाई तक अधिकतम तापमान 33-34 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा।
Weather: भारत मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली में 30 जून या 1 जुलाई को मानसून की पहली बारिश होने की संभावना है। दक्षिण–पश्चिम मानसून आमतौर पर 27 जून को राष्ट्रीय राजधानी में आता है। जेनामणि ने कहा कि 30 जून को शहर में अच्छी बारिश हो सकती है।
T-20 World Cup:इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज और कप्तान माइकल वॉन ने आगामी T-20 वर्ल्ड कप…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 50 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के…
IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 49 वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 49 वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स…
IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 48 वां मुकाबला लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स और मुंबई…
T-20 World Cup 2024: T-20 वर्ल्ड कप के लिए चयनकर्ताओं ने भारतीय टीम का ऐलान…