Wife Swaping: इस दुनिया में इंसान आ तो जाता है, लेकिन दुनिया में आकर करता क्या है?… इस पर कभी विचार नहीं करता। शौक कुछ ऐसे हैं, कि एक आम आदमी देखकर या सुनकर सन्न रह जायेगा।
Wife Swaping: बड़ा अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, हालांकि ये मामला कोई नया नहीं है। ऐसी खबर अक्सर सुनने को मिल जाती है।लेकिन वाइफ स्वैपिंग की खबर आपको बहुत ही शर्मसार कर सकती है, जो व्यक्ति इंसानियत व स्वाभिमान से जीना चाहता है।
मामला उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर का है। जहाँ एक महिला ने अपने पति पर वाइफ स्वैपिंग यानि पत्नि की अदला-बदली कर यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया है।
Wife Swaping: महिला का आरोप है, कि दिल्ली में उसका पति उसे जबरन वाइफ-स्वैपिंग पार्टियों में ले जाता था और अपने ही भाई के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था।
Wife Swaping:पीड़िता ने मुजफ्फरनगर में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-प्रथम की अदालत में अपनी शिकायत में बताया कि उसका पति एक कारोबारी के साथ जबरन ऐसी पार्टियों में उसे ले जाता था। कोर्ट के आदेश पर यूपी पुलिस ने उसके पति और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
न्यू-मंडी थाने के थाना प्रभारी सुशील कुमार सैनी ने बताया कि हमने महिला के पति और देवर के खिलाफ दफा 376 (दुष्कर्म), 307 (हत्या की कोशिश), 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाने की सजा), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) और आईपीसी की धारा 506 (आपराधिक धमकी के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया है। यह घटना गुरुग्राम में हुई है, मामले को संबंधित पुलिस स्टेशन में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़े…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 55 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के…
IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दूसरा और आईपीएल का…
IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में पहला और आईपीएल का…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 52 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस…
ED: यूट्यूबर एल्विश यादव सांप तस्करी केस के बाद एक बार फिर मुश्किल में आ…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 52 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस…