ताजा ख़बरें

Common Wealth Games 2022 Live: वेटलिफ्टिंग में भारत को मिला रजत पदक, पीएम मोदी ने संकेत सरगर को दी बधाई

Common Wealth Games 2022 Live: काॅमनवेल्थ गेम्स के दूसरे दिन आज भारत के संकेत सरगर ने वेटलिफ्टिंग के 55 किलोंग्राम वर्ग में 248 किलोग्राम का भार उठाकर रजत पदक अपने नाम किया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काॅमनवेल्थ गेम्स 2022 में पुरुषों के 55 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने के लिए वेटलिफ्टर संकेत सरगर को बधाई दी।

Common Wealth Games 2022 Live: बता दें कि मलेशिया के अनिक कसदन ने 249 किलोग्राम का भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता और श्रीलंका की दिलंका कुमारा ने 225 किलोग्राम का भार उठाकर कांस्य पदक अपने नाम किया।

Common Wealth Games 2022 Live: संकेत सरगर- “मैं खुश हूं लेकिन मैं खुद से नाराज भी हूं क्योंकि मुझे स्वर्ण पदक जीतना था”

 वहीं संकेत महादेव सरगर ने रजत पदक जीतने के बाद खुशी जताते हुए कहा कि “मैं खुश हूं लेकिन मैं खुद से नाराज भी हूं क्योंकि मुझे स्वर्ण पदक जीतना था और मैंने स्वर्ण पदक के लिए तैयारी भी की थी। मैं 4 साल से स्वर्ण पदक के लिए तैयारी कर रहा था और स्वर्ण पदक एक कदम की दूरी पर था। मुझे इस पदक के मिलने पर खुशी है कि ये देश का पहला पदक है।”

Common Wealth Games 2022 Live: वहीं संकेत के रजक पदक जीतने के बाद उसके पिता महादेव सरगर ने कहा कि मेरे बेटे ने भारत को पहला पदक दिया है इससे हम बहुत खुश हैं।

आपको बता दें कि कौन है संकेत सरगर?

महाराष्ट्र के सांगली के रहने वाले संकेत महादेव सरगर ने पिछले साल दिसंबर में हुई कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में नेशल रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता थ।

उन्होंनेस्नैचमें 113 किलोग्राम का वजन उठाकर गोल्ड जीता था औऱ इसी गोल्ड से उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के लिए क्वालीफाई किया था। 21 वर्षीय संकेत महादेव सरगर खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2020 और खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2020 के भी चैंपियन रह चुके है।

ये भी पढे…

Common Wealth Games 2022: काॅमनवेल्थ गेम्स का हुआ श्रीगणेश, पीएम ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं
Love Triangle: साली की सगाई पर फूट-फूट कर रोया जीजा, वजह जानकर पत्नी के उड़े होश
Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।

Recent Posts

IPL 2024:राजस्थानऔर दिल्ली के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 56 वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के…

18 hours ago

IPL 2024:सूर्या के शतक की बदौलत हैदराबाद को मिली हार, जीत की पटरी पर आई मुंबई 7 विकेट से जीता मुकाबला

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 55 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के…

18 hours ago

IPL 2024:हैदराबाद और मुंबई के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 55 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के…

2 days ago

IPL 2024:कोलकाता ने लखनऊ को दी 98 रनों से मात,कोलकाता ने पेश की प्लेऑफ की अपनी दावेदारी

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दूसरा और आईपीएल का…

2 days ago

IPL 2024:चेन्नई और पंजाब के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में पहला और आईपीएल का…

3 days ago

IPL 2024:बैंगलोर ने गुजरात को 4 विकेट से दी मात, प्वाइंट टेबल में लगाई 3 कदम की छलांग

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 52 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस…

3 days ago