Krishna Birthday: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा में 10 लाख से अधिक श्रध्दालुओं ने डेरा डाल लिया है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के मुख्य द्वार पर भक्तों का हुजूम लगा हुआ है। यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी आज मथुरा पहुंचेगे। करीब 3 घंटे 40 मिनट कन्हैया की नगरी में रुकेंगे, श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर पहुंच कार्यक्रम में 30 मिनट तक भाग लेंगे साथ ही पूजा अर्चना करेंगे।
मथुरा में अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था की गई है। आतंकवादी निरोधक दस्ता (एटीएस) ने पैनी निगाह रखी हुई है, तो वहीं आज सुबह से ही बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) और श्वान दल अलर्ट दिखे। जन्मस्थान के रेड जोन, यलो जोन और ग्रीन जोन में किसी को भी बिना तलाशी के अंदर नहीं आने दिया जा रहा है।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देश विदेश से भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन को आ रहे भक्तों के लिए उनकी जन्मस्थली को सजा दिया गया है। मथुरा के सभी प्रवेश द्वारों पर साज सज्जा की गई है। तिराहे और चौराहों को भी भव्य स्वरूप दिया गया है।
आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी महाराज पीत वस्त्रों में सजेंगे। मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रात्रि 12 बजे ठाकुर बांकेबिहारीजी के श्रीविग्रह का दूध, दही, बूरा, शहद और घी से अभिषेक होगा। इसके बाद ठाकुरजी को पीत रंग की पोशाक धारण कराई जाएगी।
Krishna Birthday: मंदिर के सेवायत ने प्रह्लाद वल्लभ गोस्वामी ने बताया कि रात लगभग 2 बजे मंगला आरती के दर्शन होंगे और विशेष थालों में ठाकुरजी को भोग भी निवेदित किए जाएंगे। इधर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर वृंदावन में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। पर्व मनाने के लिए हजारों भक्त एवं श्रद्धालुओं के जनसमूह का आना प्रारंभ हो गया है।
T-20 World Cup:इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज और कप्तान माइकल वॉन ने आगामी T-20 वर्ल्ड कप…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 50 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के…
IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 49 वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 49 वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स…
IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 48 वां मुकाबला लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स और मुंबई…
T-20 World Cup 2024: T-20 वर्ल्ड कप के लिए चयनकर्ताओं ने भारतीय टीम का ऐलान…