यूपी के सीएम योगी ने अफसरों को सख्त लहजे में आदेश देते हुए कहा है कि किसी गरीब की झोपड़ी और दुकान पर बुलडोजर न चलाएं। बुलडोजर सिर्फ पेशेवर माफिया, दुर्दांत अपराधी और माफियाओं की अवैध संपत्ति पर ही चलाएं। उन्होंने कहा कि ऐसे माफिया जिन लोगों ने कमजोरों और व्यापारियों की संपत्ति पर अवैध कब्जा कर लिया हो सिर्फ उनके खिलाफ ही कार्रवाई की जाए। किसी को परेशान न किया जाए।
बता दे कि सीएम योगी ने जबसे सत्ता संभाली है तब से ही बाबा का बुलडोजर बाहुबलियों और माफियाओं की अवैध संपत्ति पर धड़ल्ले से चल रहा है। अतीक अहमद, मुखतार अंसारी, सपा विधायक आजम खान की अवैध संपत्ति और उनके करीबियों की अवैध संपत्तियों पर भी बाबा का बुलडोजर धडंल्ले से चल रहा है।
उत्तर प्रदेश के ADG क़ानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि निर्देश आए हैं कि बुलडोजर का ग़लत इस्तेमाल ना हो। बुलडोजर का इस्तेमाल अवैध निर्माण के ख़िलाफ़ होता रहा है। इसमें सरकारी संपत्तियां और ज़मीनों पर अवैध निर्माण शामिल है। ध्वस्तीकरण से पहले सभी न्यायिक प्रक्रिया पूरी की जाती है।
उन्होंने कहा कि जहां-जहां नगर निगम ध्वस्तीकरण का काम करती है, वहां पुलिस शांति व्यवस्था का प्रावधान किया गया है। इसका ग़लत इस्तेमाल ना हो। जहां न्यायिक प्रक्रिया पूरी ना हुई हो, वहां बुलडोजर के इस्तेमाल को स्पष्ट मना किया गया है।
Loksabha Election 2024:पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को हो चुका है। दूसरे चरण की…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 42 वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 41 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर…
Akhilesh Yadav Nomination: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को कन्नौज लोकसभा सीट…
PM Modi: दूसरे चरण की वोटिंग के लिए प्रचार का शोर थमने के बाद अब…
IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 41 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स…