Loksabha Election 2024: चुनाव की तारीखों का हुआ एलान, इतने चरणों में होंगे चुनाव

लोकसभा चुनाव तारीखों का हुआ एलान, 7 चरण में होंगे चुनाव। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने PC के दौरान कहा कि इस देश में साढ़े 10 लाख मतदान केंद्र है और उसमे 55 लाख EVM मशीने तैयार है। इस बार करीब 97 करोड़ वोटर ऱजिस्टर्ड है, जिसमें 18-29 आयु वर्ग 21.5 करोड़ वोटर है। इस बार 1.82 करोड़ वोटर पहली बार वोट करेंगे। 47.1 करोड़  महिला मतदाता होंगे और 49.7 करोड़ पुरूष मतदाता होंगे। 18-19 साल की महिला मतदाता 85 लाख है। 82 लाख मतदाता 85 साल ये ज्यादा उम्र वाले है। वहीं घर से वोट दे सकते है 85 साल के ऊपर के वोटर। 1 अप्रैल तक वोटर लिस्ट अपडेट होगी। 20 से 29 साल में 19.74 करोड़ वोटर है। आपका वोट कोई दूसरा नहीं दे सकता। मुफ्त चीजें बांटने से रोका जाएगा। लोशल मीडिया पर कड़ी नजर रहेगी और फेक न्यूज पर भी नजर रहेगी।

4 राज्योंं में विधानसभा चुनाव भी होंगे। ओडिसा, सिक्किम, आंध्र और अरूणाचल प्रदेश में चुनाव होंगे। 26 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी होंगे। लोकसभा चुनाव 7 फेज में होंगे और पहला फेज का चुनाव 19 अप्रैल 2024 से शुरू होगा। 4 जून को मतगणना के साथ लोकसभा चुनाव के नतीजे आएंगे।

पहला चरण 102 सीट पर – 19 अप्रैल 

दूसरा चरण 89 सीट पर – 26 अप्रैल  

तीसरी चरण 94 सीट पर – 7 मई

चौथा चरण 96 सीट पर –  13 मई

पांचवा चरण 49 सीट पर – 20 मई

छठा चरण 57 सीट पर – 25 मई

सातवां चरण 57 सीट पर- 1 जून

ये भी पढ़ें..

Anuradha Paudwal: मशहूर गायिका भाजपा में शामिल, इस सीट से लड़ेंगी चुनाव!

 

By Susheel Chaudhary

मेरे शब्द ही मेरा हथियार है, मुझे मेरे वतन से बेहद प्यार है, अपनी ज़िद पर आ जाऊं तो, देश की तरफ बढ़ते नापाक कदम तो क्या, आंधियों का रुख भी मोड़ सकता हूं ।