IPL 2024:सूर्या के शतक की बदौलत हैदराबाद को मिली हार, जीत की पटरी पर आई मुंबई 7 विकेट से जीता मुकाबला

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 55 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने लगातार 4 हार के बाद जीत का स्वाद चखा है। मुंबई ने रेड हॉट फॉर्म में चल रही सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया। मुंबई की इस जीत में सूर्यकुमार यादव ने अहम भूमिका निभाई।

IPL 2024:वहीं तिलक वर्मा ने भी उनका पूरा साथ दिया। दोनों के बीच 143 रनों की नाबाद साझेदारी हुई। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में हैदराबाद के गेंदबाजों को संघर्ष करते देखा गया। मुंबई के बल्लेबाजों ने उनकी जमकर पिटाई की। टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदरबााद ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 173 रन बनाए थे।

IPL 2024:मुंबई इंडियंस की इस मैच में झटके के साथ शुरुआत हुई। ओपनर बल्लेबाज ईशान किशन 9 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद टीम को 31 रन के स्कोर पर दो झटे लगे। कमिंस ने रोहित शर्मा (4) को आउट किया। इसके बाद पांचवें ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने नमन धीर को आउट किया। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इसके बाद मोर्चा सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने संभाला। दोनों ने हैदराबाद के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। सू्र्या ने इस मुकाबले में 51 गेंदों का सामना किया और 102 रन बनाए। वहीं, तिलक वर्मा ने 37 रनों की पारी खेली। हैदराबाद के लिए भुवनेश्वर, जानसेन और कमिंस ने एक-एक विकेट चटकाया।

 

हैदराबाद ने दिया 173 रनों का लक्ष्य

 

IPL 2024:इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई।

टीम के लिए ओपनर बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने 30 गेंदों पर सबसे ज्यादा 48 रनों की पारी खेली। वहीं,अभिषेक शर्मा ने 11 रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौट गए। मयंक अग्रवाल (5) और नीतीश रेड्डी (20) और हेनरिक क्लासेन (2) रन बनाकर आउट हो गए। शाहबाज अहमद (10), मार्को जानसेन (17) ,अब्दुल समद (3) उनके अलावा कप्तान पैट कमिंस ने अंत में पारी को संभालते हुए नाबाद 35 रन और सनवीर सिंह ने नाबाद 8 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 173 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए।

मुंबई के लिए कप्तान हार्दिक पांड्या और पियूष चावला ने 3-3 विकेट लिए। जबकि जसप्रीत बुमराह और अंशुल कंबोज को एक एक सफलता प्राप्त हुई।

 

प्वॉइंट्स टेबल में दोनों टीमें कहां है…

IPL 2024:सनराइजर्स हैदराबाद 11 मैचों में 12 प्वॉइंट्स के साथ प्‍वाइंट्स टेबल में चौथे स्‍थान पर काबिज है। वहीं, हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई 12 मैचों में 8 प्वाइंट्स के साथ नौवें स्थान पर है।

किसे मिला मैन ऑफ द मैच अवार्ड?

IPL 2024:मुंबई इंडियंस के ताबड़तोड़ बल्लेबाज सूर्या कुमार यादव को उनकी शानदार खेल प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच के अवार्ड से नवाजा गया।

 

मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग-11

IPL 2024:मुंबई इंडियंस- ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, अंशुल कंबोज, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह, नुवन थुशारा।

सब इम्पैक्ट- नेहाल वढेरा, शम्स मुलानी, शिवालिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, रोमारियो शेफर्ड

सनराइजर्स हैदराबाद- अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, मयंक अग्रवाल, नीतिश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मार्को जानसेन, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, टी-नटराजन

सब इम्पैक्ट- मयंक मार्ककंडे, ग्लेन फिलिप्स, सनवीर सिंह, जयदेव उनादकट, उमरान मलिक

Written By- Vineet Attri

ये भी पढ़ें…

IPL 2024:चेन्नई और पंजाब के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
IPL 2024:कोलकाता ने लखनऊ को दी 98 रनों से मात,कोलकाता ने पेश की प्लेऑफ की अपनी दावेदारी

By Poline Barnard