BJP: मोदी को प्रधानमंत्री बने 9 वर्ष हुए पूरे, अब तक के कार्यकाल में कितनी आईं कठिनाईयां, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

BJP: भारत के आजाद होने से 2014 तक देश में कांग्रेस की सरकार का राज था। लेकिन मानों जैसे समय को कुछ और ही मंज़ूर था, 2014 के चुनावों में कांग्रेस को  हराकर भाजपा सरकार ने भारत में पूर्ण बहुमत से अपनी जगह बनाई थी। मोदी ने पहली बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार को कल शुक्रवार(26 मई 2023) को 9 साल पूरे हो गए है।

मोदी ने कब संभाली थी सत्ता ?

आजादी के बाद पैदा होने वाले पहले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने। वहीं मोदी लंबे समय के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री भी रहे है। अब 2 बार से भारत के प्रधानमंत्री है। पहली शपथ 2014 में ली थी। उसके बाद पूर्ण बहुमत में सत्ता आने पर  2019  में  फिर शपथ ली थी।

कांग्रेस  ने ट्वीट किया है कि 9 साल पूरे होने पर कांग्रेस ने भाजपा पर महंगाई और बेरोजगार को लेकर निशाना साधा है। कांग्रेस ने कहा है कि कल मोदी सरकार को नौ साल पूरे हो गए है और यह नाकामी के नौ साल हुए है। देश की बदहाली के 9 साल है।

मोदी के कार्यालय के दौरान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय देशों में भारत की छवि को अलग ही मंच पर पहुंचा दिया है। जहां अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने मोदी का ऑटोग्राफ मांगा तो वहीं पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री ने पैर छुकर मोदी का स्वागत किया। यह भारत के लिए गौरवशाली दृश्य था। मोदी के कार्यालय में G7 की मीटिंग जम्मू और कश्मीर में होने जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहां की पहली विदेश यात्रा ?

2014 में मोदी जब प्रधानमंत्री बने थे तब उनकी पहली विदेश यात्रा भारत के पड़ोसी देश भूटान गए थे। 26 मई 2014 को शपथ लेने के बाद मोदी 15 जून को भूटान गए, उनका कार्यक्रम 2 दिवसीय था। 16 जून को भारत लौटे थे।

आपको यह बता दे कि भारत के अन्य प्रधानमंत्रियों में नरेंद्र मोदी ही एक ऐसे प्रधानमंत्री है, जिन्होंने 60 से ज्यादा विदेशों में यात्रा की है। इसके पीछे ये कारण है कि विदेश में जाकर उस देश के संबंध भारत से मज़बूत हो सके कि जब दुश्मन देश पंगा ले तो एक साथ उसका सामना कर सकें।

Written By: Nyasha Jain

ये भी पढ़ें..

Moradabad: हिंदू लड़के के साथ घूमने पर मुस्लिम नर्स को कट्टरपथियों ने पीटा, बोले- इसके साथ क्यों हो?

IPL 2023: सुरेश रैना ने चुनी IPL की ड्रीम टीम, Sky, विराट कोहली को दी जगह, धोनी को नहीं बनाया कप्तान

By खबर इंडिया स्टाफ