Delhi:पीएम मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर-‘भारत मंडपम’ का किया उद्घाटन, कहा-“भारत के बढ़ते कदम और भारत के बढ़ता कद को देखेगी पूरी दुनिया”

Delhi
Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रगति मैदान में अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर-‘भारत मंडपम’ का उद्घाटन कर देश को समर्पित किया। IECC कॉम्प्लेक्स के उद्घाटन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने स्मारक टिकट और सिक्के जारी किए। पीएम नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज दुनिया यह स्वीकार कर रही है कि भारत ‘लोकतंत्र की जननी’ है। आज जब हम आज़ादी के 75 वर्ष होने पर ‘अमृत महोत्सव’ मना रहे हैं, यह ‘भारत मंडपम’ हम भारतीयों द्वारा अपने लोकतंत्र को दिया एक खूबसूरत उपहार है। कुछ हफ्तों बाद यहां G20 से जुड़े आयोजन होंगे। दुनिया के बड़े देशों के राष्ट्राध्यक्ष यहां उपस्थित होंगे। भारत के बढ़ते कदम और भारत का बढ़ता कद इस ‘भारत मंडपम’ से पूरी दुनिया देखेगी।”

पीएम मोदी:मां भारती के बेटे-बेटियों ने अपने पराक्रम से दुश्मन परास्त कर दिया

Delhi: पीएम मोदी ने कारगिल युद्ध के शहिदों को याद करते हुए कहा कि “आज का दिन हर देशवासी के लिए एतिहासिक है। आज कारगिल विजय दिवस है। देश के दुश्मनों ने जो दुस्साहस दिखाया था उसे मां भारती के बेटे-बेटियों ने अपने पराक्रम से परास्त कर दिया था। कारगिल युद्ध में अपना बलिदान देने वाले प्रत्येक वीर को मैं पूरे राष्ट्र की तरफ से श्रद्धांजलि देता हूं।”

Delhi: पीएम मोदी- दुनिया की पहली तीन बड़ी अर्थव्यवस्था में होगा भारत

Delhi: पीएम मोदी ने कहा कि ”ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर कह रहा हूं कि तीसरे टर्म में दुनिया की पहली तीन बड़ी अर्थव्यवस्था में एक नाम भारत का होगा यानि तीसरे टर्म में पहली तीन इकॉनोमी में गर्व के साथ हिंदुस्तान खड़ा होगा। 2024 में हमरे तीसरे टर्म में देश की विकास यात्रा और तेजी से बढ़ेगी। आप अपने सपने आंखों के सामने पूरे होते दिखेंगे।”

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल: ‘भारत मंडपम’ हम सबके लिए गौरव का प्रतीक

Delhi: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि ‘भारत मंडपम’ हम सबके लिए एक गौरव का प्रतीक है। यह हम सबको आगे के लिए एक नई सोच के साथ एक आधुनिक और विकसित भारत बनाने कि लए प्रोत्साहित करता है।
ये भी पढ़ें…
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।