Punjab: पंजाब के पूर्व सीएम बादल का निधन, पीएम मोदी ने दी श्रद्धाजलिं

प्रकाश सिंह बादल

Punjab: जाब के 5 बार मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उन्होंने 95 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके निधन से पंजाब समेत देश में शोक की लहर है। पीएम मोदी ने प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि को अर्पित की। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। देश में दो दिन का राष्ट्रीय शोक रखा गया है। इसकी जानकारी गृह मंत्रालय ने दी।

वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा ‘प्रकाश सिंह बादल का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है. मैंने उनके साथ कई दशकों तक निकटता से बातचीत की है और उनसे बहुत कुछ सीखा है. मुझे हमारी कई बातचीत याद आती हैं, जिसमें उनकी बुद्धिमत्ता हमेशा स्पष्ट रूप से दिखाई देती थी. उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदना.

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और 5 बार के विधायक प्रकाश सिंह बादल का जन्म 8 दिसंबर 1927 को अबुल खुराना नाम के गांव में हुआ था, जो वर्तमान समय में पाकिस्तान में पड़ता है। प्रकाश सिंह बादल की पत्नी का नाम सुरेंद्र कौर था जिनका देहांत हो चुका है। प्रकाश सिंह बादल ने 1947 में लाहौर के क्रिश्चियन कॉलेज से अपनी शिक्षा संपन्न की थी। इसके बाद 1947 में अपनी शिक्षा संपन्न में करने के बाद वह शिरोमणि अकाली दल के सदस्य बने थे।

1969 से इन्होंने राजनीति में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना शुरू किया और उसके बाद अलग अलग राजनीतिक पदों पर काम करते हुए एक लोकप्रिय राजनीतिज्ञ बने। प्रकाश सिंह बादल की बेटी का विवाह पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रताप सिंह कैरों के बेटे के साथ हुआ था। उसके बाद से प्रकाश सिंह बादल का राजनीतिक कैरियर और मजबूत हो गया। पांच बार थे पंजाब के सीएम। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन कल हो गया है। जिसके बाद देश में शोक लहर है। जानकारी ये है कि प्रकास सिंह बादल सबसे ज्यादा बार पंजाब के सीएम रह चुके है। सबसे पहले वो 1970 में पंजाब के सीएम बने जिसेक बाद 1977-80, 1997-2002, 2007-12, 2012-2017 में पंजाब के सीएम रहे।

प्रकाश सिंह बादल जीवन या राजनीति के क्षेत्र में आसानी से हार मानने वालों में से नहीं थे। बीते साल ही शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने विधानसभा चुनाव के लिए पंजाब के मुक्तसर जिले में लंबी सीट से उन्हें उम्मीदवार बनाया था।

Written By: Poline Barnard 

यह भी पढे़..

New Delhi: आप से दिल्ली की मेयर बनीं शैली ऑबराय, भाजपा ने नाम लिया वापिस

पंजाब: अमृतपाल अपनी बीवी किरनदीप की गिरफ्तारी के डर से बाहर निकलने को हुआ था मजबूर

By खबर इंडिया स्टाफ