Up News: उत्तर प्रदेश के जिला महाराजगंज के एक युवक का दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है। जिसने वीडियो को देखा उसी के होश उड़ गये। प्यार में अंधे युवक ने इस तरीखे से वारदात को अंजाम दिया, कि आप भी जानकर हैरान रह जायेंगे। सिरफिरे युवक द्वारा अपना गला काटने वाला वीडियो जब वायरल हुआ तो सभी को मामले की जानकारी हुई। 10 दिन से लड़की से बात न होने और शादी तय होने की बात पता चलने पर युवक परेशान हो गया था। इसके बाद फेसबुक पर लाइव आकर अपना नाम और प्रेमिका के घर वालों के बारे में विस्तार से बताया। इसके बाद ग्राइंडर मशीन से अपना गला काट लिया।
मामला महाराजगंज जिला के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र का एक युवक गांव की ही एक लड़की से प्रेम करता था, लेकिन इस बात को लेकर लड़की के परिवारीजन काफी गुस्सा में थे। उन्होंने कई बार युवक को धमकाया भी था। इसी की वजह से प्रेमी महाराजगंज से कमाने के लिए हैदराबाद पहुंच गया। इसी बीच युवती की शादी उसके घरवालों ने तय कर दी। साथ ही युवती को युवक से बात न करने की हिदायत भी दे दी।
Up News: 10 दिन से लड़की से बात न होने और शादी तय होने की बात पता चलने पर युवक इतना परेशान हो गया, कि उसने फेसबुक पर लाइव आकर अपना नाम और प्रेमिका के घर वालों के बारे में विस्तार से बताया। इसके बाद ग्राइंडर मशीन से अपना गला काट लिया। जिसको हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा हैं। ग्राइंडर मशीन से अपना गला काटने का वीडियो आने के बाद हर कोई सकते में है। वीडियो देखने के बाद हर किसी का दिल दहल जा रहा है।