यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार (25 जनवरी 2024) को बुलंदशहर दौरे पर गए। पीएम मोदी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश और ब्रज क्षेत्र के लिए 20,435 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी। पीएम मोदी ने बुलंदशहर में सिखेड़ा गांव के चांदमारी के मैदान में दोपहर दो बजे जनसभा को संबोधित किया।इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि “ये हमारा सौभाग्य है कि देश ने कल्याण सिंह और उनके जैसे अनेक लोगों का सपना पूरा किया है लेकिन अभी भी सशक्त राष्ट्र निर्माण का और सच्चे सामाजिक न्याय का उनका सपना पूरा करने के लिए हमें अपनी गति बढ़ानी है। इसके लिए हमें मिलकर काम करना है। अयोध्या में मैंने राम लला के सान्निध्य में कहा था कि राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा का कार्य संपन्न हुआ अब राष्ट्र प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई देने का समय है।”
#WATCH बुलंदशहर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। pic.twitter.com/8zCGQd8fMB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 25, 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: विपक्ष पर लगाए गंभीर आरोप..
यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आजादी के बाद के दशकों में लंबे समय तक भारत में विकास को केवल कुछ ही क्षेत्रों में सीमित रखा गया। देश का एक बहुत बड़ा हिस्सा विकास से वंचित रहा। उसमें भी उत्तर प्रदेश जहां देश की सबसे अधिक आबादी बसती थी, उस पर उतना ध्यान नहीं दिया गया। ये इसलिए हुआ क्योंकि लंबे समय तक यहां सरकार चलाने वालों ने शासकों की तरह बर्ताव किया। जनता को अभाव में रखने का, समाज में बंटवारे का रास्ता, उनको सत्ता पाने का सबसे सरल माध्यम लगा। इसकी कीमत उत्तर प्रदेश की अनेक पीढ़ियों ने भुगती है लेकिन साथ-साथ देश को भी इसका बहुत बड़ा नुकसान हुआ है।”
#WATCH बुलंदशहर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आजादी के बाद के दशकों में लंबे समय तक भारत में विकास को केवल कुछ ही क्षेत्रों में सीमित रखा गया। देश का एक बहुत बड़ा हिस्सा विकास से वंचित रहा। उसमें भी उत्तर प्रदेश जहां देश की सबसे अधिक आबादी बसती थी, उस पर उतना ध्यान नहीं… pic.twitter.com/SeL13w2Arp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 25, 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: मोदी सरकार है किसानों की सबसे बड़ा हितैषी…
यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “किसानों के लिए जितना हमारी सरकार ने काम किया है उतना पहले किसी सरकार ने नहीं किया है। बीते 10 वर्षों में जन कल्याण की हर योजना का सीधा लाभ हमारे छोटे किसानों को मिला है। करोड़ों पक्के घर बने हैं तो इनके बहुत बड़े लाभार्थी गरीब किसान और खेत मजदूर हैं। गांवों के करोड़ो घरों में टॉयलेट बने हैं। पहली बार गांव के करोड़ों घरों में नल से जल पहुंचा है। इसका लाभ सबसे अधिक किसान परिवारों की मेरी माताओं-बहनों को तो ही मिला है। पहली बार किसानों और खेत मजदूरों को भी पेंशन की सुविधा मिली है।पीएम फसल बीमा योजना से किसानों को मुश्किल समय में मदद मिली है। फसल खराब होने पर किसानों को 1.5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा दिए गए हैं…”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: किसानों का हित हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता
#WATCH बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा,”मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करता हूं कि इन्होंने पिछले तीन दिनों में दो महत्वपूर्ण निर्णय लिए। एक निर्णय था 1 करोड़ घरों में रूफ टॉप सोलार के लिए नई योजना का शुभारंभ… दूसरा, सामाजिक न्याय के… pic.twitter.com/U4Nxnz6gGs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 25, 2024
कल्याण सिंह के नाम पर मेडिकल कॉलेज ,अलीगढ़ से कन्नौज के बीच फोरलेन हाइवे…
यूपी: आपको बता दें कि लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं में कल्याण सिंह के नाम पर मेडिकल कॉलेज, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के एक सेक्शन का लोकार्पण, अलीगढ़ से कन्नौज के बीच फोरलेन हाइवे सहित विभिन्न प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। गौरतलब है कि साल 2014 में भी पीएम मोदी ने बुलंदशहर से ही चुनावी बिगुल फूंका था। राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम मोदी की ये पहली रैली है। पीएम मोदी ने राम मंदिर आंदोलन में नायक रहे पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की कर्मभूमि को चुना है।
यूपी: बीजेपी के रणनीतिकारों की मानें तो प्रधानमंत्री लोकसभा चुनावों के नजरिए से उत्तर प्रदेश में धुआंधार प्रचार का पूरा प्लान बना लिया है। मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों और अधिकारियों को कार्यक्रम में आने वाली गाड़ियों की पार्किंग की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण और मंडलीय तथा जनपदीय अधिकारीगण मौजूद रहे।
Written By- Vineet Attri.
ये भी पढ़ें…