Cm Yogi: जिनके हाथों में सत्ता आई दोहन किया, आजमगढ़ में कलम के स्थान पर कट्‌टा दिया

सीएम ने सांसद निरहुआ की तारीफ

Cm Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी निकाय चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार में तेजी से जुट गये हैं। योगी चुनाव प्रचार के लिए बुधवार को आजमगढ़ पहुंचे। जहां उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, कि आजमगढ़ 2017 से पहले बदनाम था।

आजमगढ़ के नाम पर होटल और धर्मशाला में कमरा नहीं मिलता था। पहचान का घोर संकट था। हमारी सरकार आने के बाद आजमगढ़ को नई पहचान मिली। आज पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जुड़ गया है। एयरपोर्ट यहीं पर बन रहा है। कट्‌टा नहीं कलम के लिए सुहेलदेव विश्वविद्यालय शुरू हो गया है।

पुरानी सरकारों ने हाथों में कलम की जगह कट्टा दिया

योगी ने आगे कहा, कि हमारा आजमगढ़ दुनिया के अंदर कभी अपने तेज ओज लेखनी के लिए जाना जाता था। लेकिन स्वतंत्र भारत में देश की आजादी के लिए कुंवर वीर सिंह के नेतृत्व में अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी गई थी। यह जनपद विपरीत दिशा में गया, जिन लोगों के हाथों में सत्ता की बागडोर आई दोहन किया, कलम के स्थान पर कट्‌टा दिया। युवाओं के हाथों में तमंचा पकड़ाने का काम किया।

Cm Yogi: हरिहरपुर की पहचान बनाने के लिए एक कलाकार को सांसद बनाया। हरिहरपुर में संगीत महाविद्यालय का शिलान्यास किया गया। दुनिया के अंदर भारत की साख नहीं बची थी। दुनिया में किसी भी देश में भारत का नागरिक जाता था तो शक की नजर से देखा जाता था। आज मोदी के युग में बदलते भारत को सबने देखा वैश्विक मंच पर भारत का सम्मान बढ़ा है। दुनिया के अंदर मोदी जी संकटमोचक के रूप में जाने जाते हैं।

तुष्टीकरण नहीं हमने सशक्तिकरण किया

सूडान संकट में भारतीय नागरिक सुरक्षित निकाले गए। यूपी में 431 लोग आ चुके हैं। 9 वर्ष में मकान, शौचालय, उज्जवला, रोजगार पीएम ने दिया। 50 करोड़ लोगों को आयुष्मान योजना से जोड़ने का काम किया। विकास सबका तुष्टिकरण किसी का नहीं, हम तुष्टिकरण नहीं सशक्तिकरण, हमने युवाओं के हाथ में तमंचे नहीं टैबलेट दिया।

Cm Yogi: युवाओं को टेक्नोलॉजी से जोड़ने का काम किया है। इस विश्वास के साथ युवाओं को नौकरी देंगे। गंदगी के ढ़ेर नहीं स्मार्ट सिटी बन रहे हैं। हमारे शहर सेफ सिटी बन रहे हैं। यूपी की पहचान देश के सबसे प्रगतिशील राज्य की बनी है। पहले यहां कर्फ्यू लगता था, अब कांवड यात्रा निकलती है। पहले उपद्रव होते थे अब उत्सव। कहीं दीप उत्सव, रंगोत्सव, कहीं देव दीपावली।

ये भी पढ़ें..

Brijbhushan Sharan: इस्तीफा देना बड़ी बात नहीं, लेकिन मैं अपराधी नहीं हूं, ये पहलवानों का नहीं उद्योगपतियों का विरोध

Supreme Court: राज्यों को कोर्ट के निर्देश-हेट स्पीच मामलों में बिना शिकायत के हों मुकदमा दर्ज

By Susheel Chaudhary

मेरे शब्द ही मेरा हथियार है, मुझे मेरे वतन से बेहद प्यार है, अपनी ज़िद पर आ जाऊं तो, देश की तरफ बढ़ते नापाक कदम तो क्या, आंधियों का रुख भी मोड़ सकता हूं ।