Chandigarh Mayor Election: चंड़ीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर आप और कांग्रेस ने आरोप लगाए है। उन्हीं आरोपों का पलटवार करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि, नाच न जाने आंगन टेढ़ा, जनमत उनके साथ नहीं है इसलिए बीजेपी का मेयर बना है। जब एक बार भारतीय जनता पार्टी का विचार आम आदमी के मन में आता है तो वो जल्दी नहीं निकलता।
Chandigarh Mayor Election: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सीएम खट्टर ने निशाना साधते हुए कहा कि वे हमारी चिंता छोड़ दें राजनीति करते रहे, उनको अपनी छाप छोड़ने की बजाय जनता नकार दे तो अच्छा है।
आप और कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी पर…
Chandigarh Mayor Election: आपको बता दें कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में मंगलवार को बीजेपी को जीत मिली है। दूसरी तरफ आप और कांग्रेस समर्थित ‘इंडिया’ गठबंधन को हार का सामना करना पड़ा है। मेयर चुनाव में मिली करारी के बाद आप और कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी पर धांधली का आरोप लगाते हुए दोबारा चुनाव कराने की मांग की है।
आगे सीएम खट्टर ने राज्य के बजट को लेकर कहा है कि, “पेंशन को 2750 रुपए से बढ़ाकर 3000 करने के फैसले पर कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। बजट सत्र 20 फरवरी 2024 से शुरू होगा। ऐसा मंत्रिमंडल की तरफ से हमने अध्यक्ष को भेजा है। इस बार का बजट गरीब के हित में होगा।
#WATCH चंड़ीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर कांग्रेस और AAP द्वारा लगाए गए आरोपों पर हरियाणा CM मनोहर लाल खट्टर ने कहा, "नाच न जाने आँगन टेढ़ा…जनमत उनके साथ नहीं है इसलिए भाजपा का मेयर बना है।"
राज्य के बजट को लेकर उन्होंने कहा, "पेंशन को 2750 रुपए से बढ़ाकर 3000 करने के फैसले पर… pic.twitter.com/WHCvKuic7B
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 31, 2024
आप और कांग्रेस ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा
Chandigarh Mayor Election: गठबंधन ने चुनाव परिणाम आने के बाद पीठासीन अधिकारी पर मतपत्रों के साथ छेड़छाड़ किये जाने का आरोप लगाया है। आप के सूत्रों के अनुसार, पार्षद कुलदीप कुमार ने याचिका दायर की, जो महापौर पद के लिए उम्मीदवार थे। सूत्रों ने बताया कि याचिकाकर्ता ने चंडीगढ़ नगर निगम के महापौर चुनाव की प्रक्रिया को रद्द करने का अनुरोध करते हुए इसमें पूरी तरह धोखाधड़ी और जालसाजी होने का आरोप लगाया है।
सूत्रों के अनुसार, आप की याचिका में उच्च न्यायालय के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में निष्पक्ष और स्वतंत्र तरीके से नये सिरे से चुनाव कराने का निर्देश देने का अनुरोध भी अदालत से किया गया है। उन्होंने बताया कि आप ने चुनाव प्रक्रिया में पूरी तरह धोखाधड़ी होने का आरोप लगाते हुए इसकी जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराने की मांग की है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा के जीत के बाद AAP और कांग्रेस के कार्यकर्ता चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
खड़गे बोले 2024 लोकतंत्र बचाने का आखिरी साल
Chandigarh Mayor Election: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी बीजेपी पर चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बीजेपी के इशारे पर चुनावी मशीनरी का बेधड़क दुरुपयोग स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव में लोगों के विश्वास को और कम करेगा।
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा है कि, जैसा कि मैंने कल कहा, 2024 हमारे लिए लोकतंत्र को बचाने का आखिरी मौका है। अगर हम इसे बीजेपी से बचाने के लिए एक साथ नहीं आते हैं, तो हमारी आने वाली पीढ़ियां पछताएंगी।
Written By: Vineet Attri
ये भी पढ़ें..