बिहार में आरजेडी को एक और बड़ा झटका लगा है राष्ट्रीय जनता दल के विधायक भरत बिंद ने एनडीए का दामन थाम लिया है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि भरत बिंद बिहार के भभुआ से विधायक हैं।
अब तक बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के 5 विधायक आरजेडी का साथ छोड़कर NDA का दामन थामा है। पाला बदलने वाले विधायकों में 2 विधायक कांग्रेस के भी शामिल हैं। कांग्रेस के 2 विधायकों को भी जोड़ दिया जाए तो अब तक INDIA ब्लॉक के 7 विधायक एनडीए का दामन थाम चुके हैं।
राष्ट्रीय जनता दल के इन 5 विधायकों ने छोड़ा साथ
आरजेडी का साथ छोड़ एनडीए का दामन थामने वाले विधायकों के नाम इस प्रकार है।
1. प्रहलाद यादव
2. चेतन आनंद
3. वीना देवी
4. संगीता देवी
5. भरत बिंद
27 फरवरी को भी 3 विधायक छोड़ चुके थे आरजेडी का साथ
इससे पहले भी 27 फरवरी को कांग्रेस और आरजेडी के 3 विधायक एनडीए का दामन चुके है। उनको सम्राट चौधरी ने पार्टी में शामिल कराया था। कांग्रेस विधायक मुरारी गौतम एवं सिद्धार्थ सौरव ने एनडीए का दामन थामा था। वहीं आरजेडी खेमे से संगीता देवी ने अपना पाला बदला था। वो अपना पाला बदलकर एनडीए में शामिल हो गई थीं।
पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने बीजेपी को बताया गुंडों की पार्टी
बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने पार्टी विधायकों का साथ छोड़ने से पहले बीजेपी पर हमला बोला था। पार्टी विधायको पर एजेंसी की छापेमारी को लेकर उन्होंने कहा था कि, ‘बीजेपी अब बीजेपी नहीं रही है। यह जंगल पार्टी बन गई है, यह गुंडों की पार्टी बन गई है। पहले भी गुंडा राज था और आज भी गुंडा राज है।
Written By: Vineet Attri
ये भी पढ़ें..