Maharshtra Crisis: महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गयी है। उद्धव ठाकरे और शरद पवार महराष्ट्र की राजनीति पर पैनी नजर रखे हुए है और अब एनसीपी के अध्यक्ष और राजनीति के पितामह कहे जाने वाले शरद पवार ने इशारा कर दिया है कि कभी भी महाराष्ट्र की सरकार गिर सकती है और उन्होंने कहा कि अब विपक्ष में बैठने के लिए तैयार रहे।
शिवसेना नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र की पल-पल बदलती राजनीतिक स्थिति को लेकर कहा कि आज भी हमारी पार्टी मजबूत है। किस हालात और किस दबाव में उन लोगों ने हमारा साथ छोड़ा उसका खुलासा जल्द होगा… हमारे संपर्क में लगभग 20 विधायक हैं और जब वे मुंबई आएंगे तब इसका खुलासा होगा। जो ED के दबाव में पार्टी छोड़ता है वह बालासाहेब का भक्त नहीं हो सकता।
आज भी हमारी पार्टी मजबूत है। किस हालात और किस दबाव में उन लोगों ने हमारा साथ छोड़ा उसका खुलासा जल्द होगा… हमारे संपर्क में लगभग 20 विधायक हैं और जब वे मुंबई आएंगे तब इसका खुलासा होगा। जो ED के दबाव में पार्टी छोड़ता है वह बालासाहेब का भक्त नहीं हो सकता: शिवसेना नेता संजय राउत pic.twitter.com/HlwnX8UYXK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 23, 2022
Maharshtra Crisis: आप को बता दें की सुबह से ही महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज हो गयी है। पूर्व गृह राज्य मंत्री और शिवसेना नेता दीपक केसरकर ने गुवाहाटी के रेडिसन ब्लू होटल में मोजूद महाराष्ट्र बागी विधायकों से मुलाकात की।
#WATCH असम: गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल में मौजूद महाराष्ट्र के बागी विधायकों ने पूर्व गृह राज्य मंत्री और शिवसेना नेता दीपक केसरकर से मुलाकात की। pic.twitter.com/wsgMVh7H56
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 23, 2022
Maharshtra Crisis: वहीं महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट पर राज्य सभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि एक भाजपा पार्टी थी अटल बिहारी वाजपेयी साहब की जिसने 1 वोट कम होने की वजह से सरकार को लात मार दी और दूसरी भाजपा पार्टी ये है जो जोड़-तोड़ की सरकार बनाने में और विधायक खरीदने में विश्वास रखती है।
उन्होंने आगे कहा कि लोग भाजपा को हराने के लिए वोट करते हैं लेकिन भाजपा विधायक खरीद कर कृत्रिम बहुमत बनाने की कोशिश करती है। ये लोग देख रहे हैं और सही समय पर इसका जवाब भाजपा से लेंगे।
लोग भाजपा को हराने के लिए वोट करते हैं लेकिन भाजपा विधायक खरीद कर कृत्रिम बहुमत बनाने की कोशिश करती है। ये लोग देख रहे हैं और सही समय पर इसका जवाब भाजपा से लेंगे: महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट पर राज्य सभा सांसद राघव चड्ढा, AAP, दिल्ली
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 23, 2022
महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के पास अब केवल दो ही विकल्प है। पहला विकल्प ये है कि शरद पवार की सलाह मानते हुए उद्धव ठाकरे सरकार की बागडोर बागी विधायक एकनाथ शिंदे को सौंप दें। हालांकि, इसकी संभवना कम ही मजर आ रही है और दूसरा विकल्प ये है कि उद्धव ठाकरे फ्लोर टेस्ट के लिए जाए। दूसरे विकल्प के बारे में शिवसेना सोच रही है और फ्लोर टेस्ट की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। संजय राउत पहले ही फ्लोर टेस्ट के बारे में कह चुके है।