Jharkhand Political Crisis: झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार पर सियासी संकट गहरा गया है। शनिवार को दूसरे दिन भी विधायक दल की बैठक बुलाई थी और इस बैठक में काँग्रेस और आरजेडी के विधायकों ने भी हिस्सा लिया था। सूत्रो के मुताबिक सरकार को बचाने के लिए हर संभव प्रयास पर चर्चा की गई।
सोरेन सरकार पर कितना गंभीर संकट है इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते है कि खुद मुख्यमंत्री सारे विधायकों और मंत्रियों को लेकर दो बसें आज दोपहर UPA विधायकों की बैठक के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास से रवाना हुई।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झामुमो और कांग्रेस विधायकों के साथ खूंटी ज़िले के लतरातू बांध के पास नाव की सवारी करते हुए नजर आए। खबर ये आ रही है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ UPA सारे विधायक खूंटी जिले के लतरातू बांध से रवाना हो गए हैं।
झारखंड के विधायकों को लेकर दो बसें आज दोपहर UPA विधायकों की बैठक के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास से रवाना हुईं।
बसों के अंदर की तस्वीरें। pic.twitter.com/2ySqBp1k67
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 27, 2022
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आरोप लगाते हुए कहा कि राजभवन में उन्हें सत्ता से बेदखल करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले चार–पांच महीने से हमको सत्ता से बेदखल करने के लिए, मेरा गला रेतने के लिए राजभवन में आरी बनाई जा रही है, लेकिन इन लोगों की आरी बन ही नहीं पा रही है। जो चीज भी लेकर आगे बढ़ते हैं वही टूट जाती है।
केंद्र सरकार, राजभवन और भाजपा का षड्यंत्र हर कोई जानता है।
इन झारखण्ड विरोधी ताकतों के मंसूबे कभी भी पूरा नहीं हो पायेंगे।@HemantSorenJMM @INCJharkhand @RJD4Jharkhand pic.twitter.com/BnLmrn5H6X— Jharkhand Mukti Morcha (@JmmJharkhand) August 27, 2022
हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी कोई भी साजिश सफल नहीं हो रही, क्योंकि उन्हें पता है कि झारखंड की मिट्टी के इस नौजवान को आसानी नहीं गिराया जा सकता है।
उन्होंने ये भी कहा कि यह आदिवासी का बेटा है। इनकी चाल से हमारा न कभी रास्ता रुका है, न हम लोग कभी इन लोगों से डरे हैं। हमारे पूर्वजों ने बहुत पहले ही हमारे मन से डर-भय को निकाल दिया है। हम आदिवासियों के डीएनए में डर और भय के लिए कोई जगह ही नहीं है।
ये भी पढ़े…