Amogh Lila Das Video: फिर से विवादो में घिरे इस्कॉन के साधु अमोघ लीला दास,महिलाओं पर की अभद्र टिप्पणी

Amogh Lila Das Video

Amogh Lila Das Video:संत अमोघ लीला दास इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं उनका एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कामकाजी महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी  की है। इस वीडियो में इस्कॉन के संत अमोघ लीला दास ने महिलाओं की कमर की तुलना ट्रैक्टर के टायर से की है।और उन्होंने जिम जाने वाली लड़कियों का मजाक उड़ाया है।

पहले भी रहे हैं विवादों में

Amogh Lila Das Video: इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ कृष्णा कॉन्शियसनेस  के संत अमोघ लीला दास  इन दिनों अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले दिनों स्वामी विवेकानंद पर दिए गए उनके बयान पर काफी हंगामा मचा, उन्हें माफी भी मांगनी पड़ी थी और उन पर 1 महीने का बैन भी लगाया गया है। लेकिन इसके बाद भी उनके रवैये में बदलाव नहीं आया है।सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह महिलाओं और उनके शरीर के प्रकार को लेकर विवादित बयान देते नजर आ रहे हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद मचा बवाल

Amogh Lila Das Video: वायरल हो रहे वीडियो को देखकर लोग आक्रोश में हैं। दरअसल, इस वीडियो में अमोघ लीला दास महिलाओं को जिम जाने की बजाय घरेलू काम करने की सलाह देते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने जिम जाने वाली लड़कियों का मजाक भी उड़ाया।बॉडी शेमिंग के लिए सोशल मीडिया पर लोग अमोघ लीला दास की जमकर आलोचना कर रहे हैं। उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं। हाल ही में वायरल हुई क्लिप में लीला दास बोलते दिख रहे हैं कि महिला को जिम वर्कआउट से बचना चाहिए। इसके बजाय घरेलू कामों पर ध्यान देना चाहिए। यह उनके लिए आदर्श है।

महिलाओ पर की विवादित टिप्पणी

Amogh Lila Das Video: वायरल हुए 48 सेकंड के वीडियो में अमोघ लीला दास कामकाजी महिलाओं का मजाक उड़ाते दिख रहे हैं। कीबोर्ड पर टाइपिंग का नकल करते हुए लीला दास कहते हैं, “मैं लैपटॉप वाली लड़की हूं। और बैठे-बैठे फिर थुम्बा। (कमर की ओर इशारा करते हुए) साइकिल का टायर, बस का टायर, एक दिन ट्रैक्टर का टायर। अरे बहन जब तुम घर में पोछा मारती है न तो कभी कमर का कमरा निकलता ही नहीं। वो ट्रेडमिल पर भी दौड़ रही होती हैं। ऐसे दौड़ने का क्या फायदा तुम वहीं की वहीं रही। इतना दौड़ने के बाद भी फायदा क्या? बजाए कि बाहर के किसी जिम में जाएं, घर ही नंबर वन जिम होता है लड़की के लिए। घर का जो काम करती है, चक्की पीसेगी न उसका डोला वैसे ही बन जाएगा।”

स्वामी विवेकानंद पर भी दिया था विवादित बयान 

Amogh Lila Das Video: बीते दिनों अमोघ दास लीला ने स्वामी विवेकानंद और उनके गुरु रामकृष्ण परमहंस को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था, ”अगर स्वामी विवेकानंद मछली खाएं तो क्या वो एक सिद्ध पुरुष हैं? क्योंकि कभी कोई सिद्ध पुरुष मछली नहीं खाएगा क्योंकि मछली को भी दर्द होता है। सिद्ध पुरुष के दिल में करुणा होती है। उन्होंने यह भी कहा था कि स्वामी विवेकानंद की कुछ चीजें स्वीकार्य नहीं हैं।” ऐसे ही उन्होंने रामकृष्ण परमहंस पर भी विवादित बयान दिया था।

Written By: Didhiti sharma 

ये भी पढ़े…

Viral Video: ऐसा खूंखार मंजर देखकर कांप जाएगी आपकी रूह, देखिए वायरल वीडियो

By Keshav Malan

यह कलम दिल, दिमाग से नहीं सिर्फ भाव से लिखती है, इस 'भाव' का न कोई 'तोल' है न कोई 'मोल'