Asian Hockey Champions Trophy: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के फाइनल में पहुंचा भारत, जापान को सेमी फाइनल में हरा कर 2021 का लिया बदला

Asian Hockey Champions Trophy

Asian Hockey Champions Trophy: भारतीय पुरुष हॉकी टीम चौथी बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंच गई है। इससे पहले तीन बार फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी टीम इंडिया ने शुक्रवार को सेमीफाइनल में जापान को 5-0 से हरा दिया। ग्रुप चरण में जापान के खिलाफ मुकाबला ‘ड्रॉ’ से निपटाने वाले भारत ने इस बार पूर्ण दबदबा दिखाया।

Asian Hockey Champions Trophy: भारत के लिए आकाशदीप सिंह (19वें मिनट में), कप्तान हरमनप्रीत सिंह (23वें मिनट में), मनदीप सिंह (30वें मिनट में), सुमित (39वें मिनट में) और कार्थी सेल्वम (51वें मिनट में) ने एक-एक गोल किया। प्रत्येक प्रतिद्वंद्वी को पूर्ण बचाव में धकेलते हुए, भारत ने अंत तक वही गति जारी रखी। दरअसल, जापान ने बेहतर डिफेंस दिखाया, इसलिए भारत को पांच गोल से संतोष करना पड़ा। वरना टीम इंडिया के खाते में जुड़ेंगे और भी गोल! शनिवार को फाइनल में भारत का मुकाबला मलेशिया से होगा।

Asian Hockey Champions Trophy: जापान की टीम ने मैच के 9वें मिनट में पलटवार करते हुए भारतीय डिफेंस को भेदने की कोशिश की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली और इसी तरह खेल का पहला क्वार्टर गोलरहित रहा। टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता भारतीय टीम ने मैच के दूसरे क्वार्टर की शुरुआत आक्रामक अंदाज़ में की और मैच के 19वें मिनट में गोल कर 1-0 से बढ़त हासिल कर ली।

दूसरे क्वार्टर में गोल की हैट्रिक लगाई

Asian Hockey Champions Trophy: यह गोल भारतीय हॉकी खिलाड़ी आकाशदीप सिंह ने किया, उन्होंने फ़ील्ड गोल कर अपना और टीम का खाता खोला। राष्ट्रमंडल खेल 2022 की रजत पदक विजेता भारतीय टीम ने खेल के दूसरे क्वार्टर में गोल की हैट्रिक लगाई।

Asian Hockey Champions Trophy: खेल के अंतिम 15 मिनट में भारतीय टीम ने एक और गोल कर फाइनल की राह सुनिश्चित कर ली। भारतीय टीम के लिए मैच का पांचवा और आख़िरी गोल जर्सी नंबर 50 सेल्वम कार्थी ने मैच के 51वें मिनट में दागा। भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने भारत के लिए 300वें हॉकी मैच में हिस्सा लिया। इसी के साथ वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले 9वें भारतीय हॉकी खिलाड़ी बन गए।

भारत 5 साल बाद एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में

Asian Hockey Champions Trophy: भारत पांच साल बाद एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा है। वह पिछली बार 2018 में खिताबी मुकाबले में खेला था। तब पाकिस्तान के साथ टीम इंडिया संयुक्त विजेता रही थी। वहीं, 2011 और 2016 में भी टीम चैंपियन बनी थी। भारत पांचवीं बार फाइनल खेलेगा। वह सिर्फ 2012 में खिताबी मैच में हारा था। जापान की बात करें तो वह 2021 में उपविजेता था, लेकिन इस बार सेमीफाइनल में ही बाहर हो गया।

 

जापान से लिया हार का बदला

Asian Hockey Champions Trophy: भारत ने इस मैच में जीत के साथ जापान से पिछली हार का बदला लिया। बता दें कि बांग्लादेश में हुए 2021 एशियन चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भारत को जापान से हार का सामना करना पड़ा था। कांटे के इस मुकाबले में जापान ने भारत को 5-3 से हराया था, लेकिन 2023 के सेमीफाइनल में भारत ने दमदार वापसी करते हुए जापान को 5-0 से धूल चटाई है। बता दें कि दोनों टीमों के बीच अब तक 94 मैच खेले गए हैं, जिसमें 84 भारत ने जीते हैं, जबकि सिर्फ 6 में ही जापान को जीत मिली है। 4 मैच ड्रॉ रहे हैं।

Written by- Vineet Attri.

ये भी पढ़ें…

Shahi Idgah Mosque Case: श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट ने शाही ईदगाह की जमीन पर पहली बार पेश किया दावा पढ़िए विस्तृत रिपोर्ट

PM Modi: पीएम मोदी ने पंचायती राज परिषद कार्यक्रम को किया संबोधित, कहा- “देश में नकारात्मकता फैलाने वालों को दिया…”

 

By Susheel Chaudhary

मेरे शब्द ही मेरा हथियार है, मुझे मेरे वतन से बेहद प्यार है, अपनी ज़िद पर आ जाऊं तो, देश की तरफ बढ़ते नापाक कदम तो क्या, आंधियों का रुख भी मोड़ सकता हूं ।