Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने सूरीनाम गणराज्य का किया दौरा, मिले सम्मान को भारतीय सूरीनाम समुदाय को किया समर्पित

Droupadi Murmu: राष्ट्रपति मुर्मू अपने पहले विदेश दौरे पर सूरीनाम गणराज्य पहुंचीं, जहां उनका ज़ोरदार स्वागत किया गया। राष्ट्रपति का ये तीन दिनों का दौरा है। इस दौरे में दोनों देशों के संबंधों को और मज़बूती देने की कोशिश की गई। सूरीनाम के राष्ट्रपति छैन संतोखी ने उनसे मुलाक़ात की। इसके अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की कई और नेताओं से भी मुलाक़ात हुई। सूरीनाम के बाद राष्ट्रपति बुधवार से सर्बिया के दौरे पर रहेंगी।

दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सूरीनाम गणराज्य के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी ने सम्मानित किया। दक्षिण अमेरिकी देश सूरीनाम का दौरा करने पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू ने सम्मान हासिल करने के बाद कहा कि यह सम्मान न केवल उनके लिए बल्कि भारत के लोगों के लिए भी अत्यधिक महत्व रखता है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने एक ट्वीट में लिखा कि मैं सूरीनाम गणराज्य के सर्वोच्च सम्मान, द ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द चेन ऑफ येलो स्टार प्राप्त कर बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं। यह मान्यता न केवल मेरे लिए बल्कि भारत के 1.4 बिलियन लोगों के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है, जिनका मैं प्रतिनिधित्व करती हूं।

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि मैं यह सम्मान भारतीय-सूरीनाम समुदाय की आने वाली पीढ़ियों को भी समर्पित करती हूं। जिन्होंने हमारे दोनों देशों के बीच भाईचारा वाले संबंधों को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

भारत की राष्ट्रपति और सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी

सोमवार को स्वास्थ्य, कृषि और क्षमता निर्माण के क्षेत्र में चार प्रमुख समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए। मुर्मू और संतोखी के प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। राष्ट्रपति मुर्मू के साथ उपभोक्ता मामले,खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और सांसद रमा देवी के साथ साथ एक आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल भी सूरीनाम गया है। राष्ट्रपति मुर्मू ने दोनों पक्षों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता का नेतृत्व किया।

पद संभालने के बाद यह यात्रा राष्ट्रपति मुर्मु की पहली राजकीय यात्रा है। इससे पहले साल 2018 में रामनाथ कोविंद सूरीनाम के दौरे पर गए थे। भारत, सूरीनाम के संबंध मैत्रीपूर्ण हैं और भारतीय डायस्पोरा के कारण विशेष महत्व रखते हैं, जो सूरीनाम की आबादी का 27 प्रतिशत से अधिक है। सूरीनाम में भारतीय की आबादी एक लाख से भी ज्यादा है जबकि सूरीनाम की कुल आबादी 6 लाख है।

Written By: Swati Singh

ये भी पढ़ें..

PM Modi: 22 जून से शुरू होगा पीएम मोदी काअमेरिका दौरा , अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा-“हम भारत के साथ सुरक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए तत्पर”
Artificial Intelligence: IMF अधिकारी ने चेतावनी दी है कि Al नौकरियों के बाजारों में ‘पर्याप्त व्यवधान’ का जोखिम उठाता है

 

By खबर इंडिया स्टाफ