FIFA Women’s World Cup 2023: फीफा विमेंस वर्ल्ड कप का आज होगा आगाज, 32 टीमें ले रही हिस्सा

FIFA Women's World Cup 2023

FIFA Women’s World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में खेले जाने वाले वुमेंस फीफा वर्ल्ड कप का आगाज आज गुरुवार से होने वाला है। इस बार ये टूर्नामेंट काफी बड़े स्तर पर हो रहा है और पहली बार 32 टीमें भाग ले रही है। टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 20 अगस्त को सिडनी ओलंपिक स्टेडियम में खेला जाएगा।

इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड और नॉर्वे के बीच खेला जाएगा

FIFA Women’s World Cup 2023:  नॉर्वे के लिए ये मुकाबला आसान नहीं रहने वाला क्योंकि ऑकलैंड में फायरिंग की घटना उनके टीम होटल के पास ही हुई थी और उस घटना के असर से वो मानसिक तनाव में होंगे।ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड इसके मेजबान हैं। टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में होना है ये वही शहर है। जहां ओपनिंग मुकाबले की सुबह तड़ातड़ गोलियां चली है। अब घटना चाहे छोटी हो या बड़ा, उससे भय का माहौल तो बनता ही है। और फिर ऑकलैंड शूटिंग में तो 3 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

हैट्रिक दर्ज करने उतरेगी यूएसए

FIFA Women’s World Cup 2023:  विमेंस फुटबॉल का पिछली बार वर्ल्ड कप फ्रांस में साल 2019 में खेला गया था। वहीं इस बार मेगा इवेंट का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड और नार्वे की टीम के बीच में खेला जाएगा पिछले 2 फीफा वर्ल्ड कप के संस्करण में संयुक्त राज्य अमेरिका की टीम का दबदबा देखने को मिला है। इस बार भी वह खिताब जीतने की प्रबल दावेदारों में सबसे आगे चल रही है।

कब से कब तक खेला जाएगा विमेंस फुटबॉल वर्ल्ड कप 2023

FIFA Women’s World Cup 2023:  विमेंस फुटबॉल वर्ल्ड कप का आगाज 20 जुलाई से हो रहा है जिसमें पहला मुकाबला न्यूजीलैंड और नॉर्वे के बीच में ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 पर होगी और महिला फुटबॉल विश्व कप का फाइनल मुकाबला 20 अगस्त को सिडनी में खेला जाएगा।

टूर्नामेंट का इतिहास

FIFA Women’s World Cup 2023:  पहली बार इसका आयोजन 1991 में चीन में हुआ था। तब अमेरिका की टीम चैंपियन बनी थी। 1992 में स्वीडन की मेजबानी में नॉर्वे की टीम विजेता बनी थी। 1999 में अमेरिका को मेजबानी मिली और उसने दूसरी बार खिताब जीत लिया। 2003 में फिर से मेजबान अमेरिका ही था। लेकिन इस बार जर्मनी ने खिताब पर कब्जा किया। 2007 में एक बार फिर से चीन में टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। तब जर्मनी ने अपना दूसरा खिताब जीता था। 2011 में जर्मनी की मेजबानी में जापान और 2015 में कनाडा की मेजबानी में अमेरिका की टीम चैंपियन बनी थी। पिछली बार 2019 में फ्रांस में इस टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। अमेरिका की टीम ने नीदरलैंड को हराकर चौथी बार चैंपियन बनी थी।

FIFA Women’s World Cup 2023:  विश्व कप प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमें इस प्रकार है:- ऑस्ट्रेलिया, जापान, चीन, दक्षिण कोरिया, वियतनाम, फिलीपींस, मोरक्को, जाम्बिया, नाईजीरिया, दक्षिण अफ्रीका, कोस्टारिका, कनाडा, हैती, जमैका, पनामा, अमेरिका, अर्जेनिटीना, ब्राजील, कोलंबिया, न्यूज़ीलैण्ड, डेनमार्क, इंग्लैण्ड, फ्रांस, जर्मनी, आयरलैण्ड, इटली, नीदरलैण्ड, पुर्तगाल नॉर्वे, स्वीडन, स्पेन और स्विटजरलैंड है।

Written By: Vineet Attri

ये भी पढ़े…

Manipur Violence: मणिपुर हिंसा पर गुस्से में पीएम मोदी बोले-“मेरा हृदय पीड़ा और क्रोध से भरा किसी भी सूरत में दोषियों को नहीं बख्शेंगे”
Mamta Banerjee: कांग्रेस को सत्ता या PM पद में नहीं दिलचस्पी, TMC सांसद बोले ममता होगी विपक्ष का चेहरा

By Keshav Malan

यह कलम दिल, दिमाग से नहीं सिर्फ भाव से लिखती है, इस 'भाव' का न कोई 'तोल' है न कोई 'मोल'