झारखंड विधानसभा: सीएम चंपई सोरेन ने किया विस्वास मत हासिल, पक्ष में पड़े 47 वोट, विपक्ष में पड़े महज पड़े 23 वोट

झारखंड विधानसभा

झारखंड विधानसभा: झारखडं में आज सोमवार 5 फरवरी को  सदन में फ्लोर टेस्ट हुआ। उम्मीद जैसी थी वैसा ही रिजल्ट आया और चंपई सोरेन की सरकार ने आसनी से विस्वास मत हासिल कर लिया है। चंपई सोरेन सारकार के समर्थन में 47 वोट पड़े और विपक्ष में पड़े महज 23 वोट। इसके साथ ही तय हो गया की चंपई सीएम बने रहेंगे। आपको बता दें कि फ्लोर टेस्ट को दौरान रांची की एक विशेष अदालत की अनुमति के बाद पूर्व CM हेमंत सोरेन भी विश्वास मत में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस दौरान हेमंत सोरेन ने विधानसभा को संबोधित भी किया। हेमंत सोरेन ने चंपई सोरेने के नेतृत्व में सरकार का समर्थन किया।

मंत्री बन्ना गुप्ता:भाजपा ने जो साजिश रची थी वह आज लोकतंत्र के मंदिर में बेनकाब हो गई…

झारखंड विधानसभा: फ्लोर टेस्ट के बाद झारखंड सरकार में मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा, “भाजपा ने जो साजिश रची थी वह आज लोकतंत्र के मंदिर में बेनकाब हो गई…ये(भाजपा) विधायकों को डरा, धमका, अपमानित, प्रताड़ित कर, कोई अप्रिय घटना कर के ये राज्य को राष्ट्रपति शासन की ओर ले जाना चाहते थे लेकिन यह जनता के लिए, जनता द्वारा चुनी हुई लोकतांत्रिक सरकार है। यह सरकार मजबूती से खड़ी थी और खड़ी रहेगी… “

JMM सांसद महुआ माजी: यह लोकतंत्र की जीत …

झारखंड विधानसभा: फ्लोर टेस्ट के बाद JMM सांसद महुआ माजी ने कहा, “यह लोकतंत्र की जीत है। जिस तरह से सभी विधायक एकजुट रहे, यह हेमंत सोरेन की सुझबूझ से ही संभव हुआ है। कांग्रेस, राजद और सभी ने जिस तरह से मिलकर रणनीति बनाई असंभव को संभव कर दिखाया।”

 

हेमंत सोरेन:31 जनवरी देश का काला अध्याय

झारखंड विधानसभा: झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के फ्लोर टेस्ट के दौरान कहा कि “31 जनवरी की काली रात, काला अध्याय देश के लोकतंत्र में नए तरीके से जुड़ा और साथ ही उन्होंने कहा कि यह झारखंड है, यह देश का एक ऐसा राज्य है जहां हर कोने में आदिवासी-दलित वर्गों से अनगिनत सिपाहियों ने अपनी कुर्बानी दी है। ईडी-सीबीआई-आईटी जिन्हें देश के विशेष और काफी संवेदनशील व्यवस्थाएं कहीं जाती हैं। जहां करोड़ों रुपए डकार कर इनके सहयोगी विदेश में जा बैठे हैं, उनका एक बाल बांका करने की इनके पास औकात नहीं है।”

हेमंत सोरेन:तो मैं उस दिन राजनीति से अपना इस्तीफा दे दूंगा…

झारखंड विधानसभा: इनके पास औकात है तो देश के आदिवासी दलित-पिछड़ों और बेगुनाहों पर अत्याचार करना। अगर हिम्मत है तो सदन में कागज पटक कर दिखाए कि यह साढ़े 8 एकड़ की ज़मीन हेमंत सोरेन के नाम पर है, अगर हुआ तो मैं उस दिन राजनीति से अपना इस्तीफा दे दूंगा। सोरेन ने कहा कि आज स्थति यह है कि मुझे सदन में भी अपनी बात रखने से मना किया जा रहा है।

हेमंत सोरेन: जो भी बुरी नज़र डालेगा उसे हम…

झारखंड विधानसभा: पूर्व CM हेंमत सोरने ने संबोधन में आगे कहा कि, ‘मुझे कोई गम नहीं कि मुझे आज ED ने पकड़ा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा का उदय झारखंड के मान, सम्मान, स्वाभिमान को बचाने के लिए हुआ है और जो भी बुरी नज़र डालेगा उसे हम मुंह तोड़ जवाब देंगे।

9 फरवरी तक कोर्ट को जवाब देगी ED

झारखंड विधानसभा: इस दौरान पूर्व CM हेमंत सोरेन भी मौजूद रहे। उन्हें ED की टीम विधानसभा में लेकर आई थी। हेमंत ने भी वोटिंग में हिस्सा लिया, दूसरी ओर, ED के खिलाफ हाई कोर्ट में दायर की गई याचिका पर भी सुनवाई हुई है। चीफ जस्टिस एस. चंद्रशेखर और जस्टिस अनुभा रावत चौधरी की बेंच ने ED को चार दिन के भीतर यानी 9 फरवरी तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।अगली सुनवाई 12 फरवरी को होगी।

झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी: हम नहीं करते खरीद-फरोख्त…

झारखंड विधानसभा: आज बहुमत साबित करने के लिए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार के फ्लोर टेस्ट पर झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा, “वे(JMM) अपने विधायकों से डरे हुए हैं कि कहीं वे इधर-उधर न भाग जाए। उन्हें विश्वास नहीं इसलिए यह स्थिति पैदा हुई है। भाजपा इस प्रकार(विधायकों की खरीद-फरोख्त) का कोई ग़लत काम नहीं करती है, हम लोकतंत्र को दुकान नहीं बनाते हैं, जो लोग परिवार और पैसे की राजनीति करते हैं वे यह काम करते हैं।”

CM चंपई सोरेन बोले- हेमंत है तो हिम्मत है

झारखंड विधानसभा: मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने विधानसभा में कहा कि विपक्ष (भाजपा) ने हमारी सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की। हेमंत सोरेन हैं तो हिम्मत है।हेमंत सोरेन ने राज्य का कुशल नेतृत्व किया। कोरोना महामारी में हेमंत सरकार ने बेहतरीन काम किया। जिस परिवार में कभी शिक्षा का दीपक नहीं जला, हम उस परिवार में भी दीपक जलाएंगे। क्या ये गलत है? केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है हेमंत सोरेन की योजनाएं हर घर में दिखती है। लोगों के दिल में जले दीए को आप मिटा नहीं सकते हैं। पूर्व CM हेमंत सोरेन पर झूठे आरोप लगाए गए।

Written By- Poline Barnard.

ये भी पढ़ें…

Govind Dev Giri: स्वामी ने मुस्लिम पक्ष से की अपील, हमारे ऊपर किए गए हमले, सौंप देने चाहिए तीनों मंदिर
मौलाना मुफ्ती सलमान अज़हरी: हेट स्पीच मामले में मौलाना अज़हरी को किया गिरफ्तार, 2 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।