Lok Sabha Election 2024: 2024 में पीएम को कौन देगा टक्कर? ममता बनर्जी या प्रियंका गांधी, राहुल गांधी नहीं तो कौन होगा पीएम फेस

Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर 2024 के लिए दो बड़े गठबंधन की घोषणा हो चुकी है। एक 26 विपक्षी दलों का इंडिया नाम से गठबंधन है।तो दूसरा  सत्तारुढ़ एनडीए है। लेकिन सबके सामने केवल एक ही प्रशन है कि आखिर मोदी के सामने विपक्ष का चेहरा कौन होगा।

Lok Sabha Election 2024: इसी सवाल का उत्तर जानने के लिए पिछले सप्ताह से सी वोटर ने एक सर्वे किया है, जिस पर लोगों के हैरान कर देने वाले जवाब आए हैं। कौन पीएम को अपने फेस के दम पर टक्कर दे पाएगा। ऐसे में विपक्ष किसको पीएम का चेहरा बना सकता है। ये देखने वाली बात होगी।

राहुल गांधी नहीं तो कौन होगा पीएम फेस

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कोर्ट ने मानहानि मामले में दो साल की सजा सुनायी है। वहीं हाईकोर्ट ने उनकी राहत याचिका को खारिज कर दिया है। ऐसे में राहुल गांधी लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। यदि सुप्रीम कोर्ट से उनको राहत नहीं मिलती है तो उनका पीएम फेस का चेहरा होना ही भूल जाओ। इसी को लेकर जनता से सवाल किया गया कि अगर राहुल गांधी चुनाव नहीं लड पाय तो विपक्ष में से कौन पीएम का चेहरा होगा।

Lok Sabha Election 2024: सर्वे में जनता ने विपक्ष के कई नेताओं को पीएम फेस के लिए पसंद किया हैं। जिसमें ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल,नीतीश कुमार और कांग्रेस की प्रियंका गांधी को लोगों ने सबसे अधिक पसंद किया है।

विपक्ष के पीएम फेस के लिए प्रियंका गांधी बेस्ट चॉइस

Lok Sabha Election 2024: सी वोटर के सर्वे में जनता ने सबसे ज्यादा राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी को विपक्ष के पीएम फेस के लिए अधिक पसंद किया है। उसके बाद लोगों की पसंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रहे और उसके बाद बिहार के सीएम नीतीश कुमार पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को लोगों ने पसंद किया।

प्रियंका गांधी को 33 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया

अरविंद केजरीवाल और नीतीश कुमार को 14-14 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है

ममता बनर्जी को 10 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया

Written By: Juhi Pandit

ये भी पढ़े…

Seoul: दक्षिण कोरिया ने दी किम जोंग उन को चेतावनी, परमाणु हमला करने का आत्मघाती फैसला कर देगा उत्तरी कोरिया को तबाह

World Cup 2023: 23 जुलाई को होगी भारत और पाकिस्तान के बीच कड़ाके की टक्कर, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

 

 

By खबर इंडिया स्टाफ