Seoul: दक्षिण कोरिया ने दी किम जोंग उन को चेतावनी, परमाणु हमला करने का आत्मघाती फैसला कर देगा उत्तरी कोरिया को तबाह

Seoul

Seoul: योनहाप समाचार एजेंसी ने शुक्रवार को एक रिपोर्ट जारी किया हैं। रिपोर्ट में साफ कर दिया गया है, कि यदि उत्तरी कोरिया की तरफ से किसी भी प्रकार से दक्षिणी कोरिया पर परमाणु हमला किया जाता है तो। इसका मतलब होगा कि किम जोंग उन शासन का अंत। दक्षिणी कोरिया ने यह चेतावनी तब दी है, जब अमेरिकी परमाणु सक्षम पनडुब्बी  उसके यहां तैनात कि गई है।

Seoul: दक्षिण कोरिया से पहले किम जोंग उन ने धमकी देते हुए कहा था कि यदि अमेरिकी परमाणु-सक्षम पनडुब्बी और अन्य रणनीतिक हथियारों की तैनाती का मतलब है कि वो भी किसी भी प्रकार के परमाणु हथियारों को रख सकता हैं। योनहाप समाचार एजेंसी के रिपोर्ट के अनुसार पिछले कुछ समय पहले उत्तरी कोरिया के रक्षा मंत्री कांग सुन नाम  ने  पिछले दिन  दक्षिण कोरिया में 18.750 टन  कु अमेरिकी परमाणु पनडुब्बी  के आगमन पर तीखे प्रतिक्रिया दी थी। साथ ही उत्तरी कोरिया ने इस सप्ताह दक्षिण कोरिया-अमेरिका परमणु सलाहकार समूह (एनसीजी) की उद्घाटन बैठक की भी आलोचना की थी।

कीम जोंग उन प्रशासन भड़का

Seoul: अमेरिका ने अपने मित्र देश दक्षिण कोरिया में 18,750 टन की ओहियो श्रेणी की परमाणु बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी यूएसएस केंटकी भेजी है। इस कारण किम जोंग उन प्रशासन भड़का हुआ हैं। उत्तर कोरिया के बाद अब दक्षिण कोरिया भी चेतावनी देना शुरु कर दिया है। दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि, दक्षिण कोरिया-अमेरिकी गठबंधन के खिलाफ अगर उत्तर कोरिया परमाणु हमला करता है तो दक्षिणी कोरिया त्तकाल,जबरदस्त और निर्णायक प्रतिक्रिया देंगे। अपने तीखे बयान के जरिए दक्षिण कोरिया ने यह साफ कर दिया कि यदि उत्तर कोरिया किसी भी प्रकार का परमाणु हमला करता है तो पूरे उत्तर कोरियाई शासन का अंत हो जाएगा।

कोई खास है यूएसएस केंटकी पनडुब्बी?

Seoul: युएसएस केंटकी की पनडुब्बी मंगलवार को दक्षिणपूर्वी बंदरगाह शहर बुसान पहुंची थी। ओहियो क्लास की युएसएस केंटकी पर उत्तर कोरिया के पूरे शस्त्रागार से अधिक परमाणू हथियार तैनात हैं। यह पनडुब्बी  परमाणु शक्ति संचालित हैं। यह पनडुब्बी परमाणु शक्ति संचालित हैं। यह पनडुब्बी 20 ट्राइडेंट।। डी-5 बैलिस्टिक मिसाइल से लैस हैं।  ट्राइडेंट-।। परमाणु बैलिस्टिक मिसाइल की अधिकतम रेंज लगभग 12.000 किमी तक हैं। इस पनडुब्बी की लंबाई 560 फीट और डिस्पलेसमेंट 18,7500 टन है। इसी परमाणु पनडुब्बी पर सवार होने के बाद दक्षिणी कोरियाई राष्ट्रपति ने कहा कि इसकी तैनाती हमारी विस्तारित निरोध क्षमताओं को मजबूत करने के लिए अमेरिका और दक्षिण कोरिया की इच्छा को दर्शाती है। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सोक योल की युएसएस केंटकी की यात्रा, अमेरिका के सहयोगी देश के किसी राष्ट्र प्रमुख का पहला दौरा है।

Written By: Juhi Pandit

ये भी पढ़े…

Love Story:प्यार के चक्कर में इलेक्ट्रीशियन प्रेमी कर देता था पुरे गाँव की बत्ती गुल, बेहद फिल्मी है दोनों की शादी की कहानी

Ashok gehlot:राजेंद्र गुढ़ा बरखास्तगी पर बोले गहलोत ‘ये हमारी पार्टी का अंदरूनी मामला’ वहीं मणिपुर पर मोदी सरकार को घेरा

 

 

By खबर इंडिया स्टाफ