Online Scam: E की जगह A करके उड़ा लिए 22 लाख रुपए, पढ़े पूरी रिपोर्ट

Online Scam

online scam: ऑनलाइन फॉड़ से जुड़े मामले आए दिन आते रहते है। लेकिन इस बार ऑनलाइन से जुड़ा एक नया मामला सामने आया है। यह मामला महाराष्ट्र के पुणे से आया है। जहां एक कंपनी को ईमेल के माध्यम से 22 लाख का चुना लगा है। स्कैम करने वालो ने E की जगह A का इस्तेमाल किया। आइए जानते है पुरा मामला। ईमेल का इस्तेमाल अधिकतर लोगों के द्वारा ऑफिशियल काम काज के लिए उपयोग किया जाता है। लेकिन धोखाधड़ी करने वाले ने इस बार ईमेल को अपना हथियार बनाया।

online scam: दरअसल, पुणे बेस्ड इंजीनियरिंग स्पलाई फर्म ने फ्रांस  के एक कंपनी को ऑडर दिया, और बिना जांच पड़ताल किए बगैर कंपनी ने 24.000 EUROS भी पेमेंट कर दिए। लेकिन कई दिनों तक डीलिवरी ना होने पर इस बड़े स्कैम का खुलासा किया। धोखाधड़ी करने वाले ने सिर्फ ईमेल आइड़ी के एक अक्षर में बदलाव किया। जिसके बाद कंपनी के बड़े अधिकारी स्कैमर को पहचान नहीं पाए और जाने अनजाने में 22 लाख का पेमेंट भी कर दिया।

फ्रंस की कंपनी ने किया स्कैम

online scam: मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, पुणे की कंपनी ने फ्रांस की एक कंपनी को इसी साल जनवरी और फरवरी की शुरुआत में 51 हजार यूरो का ऑडर दिया। इस ऑडर को ईमेल के जरिए किया गया। फ्रांस स्थित कंपनी ने पहले पुणे की कंपनी को पहले इनवॉयस  भेजकर ऑडर को कंफर्म किया। इसके बाद पुणे की कंपनी को एक मेल  भेजा जाता है। जिसमे फ्रांस की कंपनी यह बताती है कि वह अपने फ्रांस  स्थित रेगुलर बैंक अकांउट और सिव्फट कोड़ को एक्सेस नहीं कर पा रहे है। इसके लिए उन्हें अपने नए बैंक अकाउंट की डिटेल्स देनी होगी और उसमें पेमेंट करना होगा। पुणे बेस्ड कंपनी के एग्जुक्टिव ने ईमेल पर भरोसा करके एडवांस पेमेंट के रुप में 24,589 यूरो की पेमेंट कर दी। डिलीवरी ना होने पर जब पुणे की कंपनी ने पूछताछ की तो उसे बताया गया कि फ्रांस की कंपनी को कोई पेमेंट रिसिव नहीं हुआ है।

MAN-IN-THE-MIDDLE  मैथेड का किया गया इस्तेमाल

online scam: पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। ठगी करने वालों ने  MAN-IN-THE-MIDDLE तरीके का इस्तेमाल किया। इसके बाद ठगी करने वालों ने कंपनी की सारी जानकारी हासिल की और घटना को अंजाम दिया।

Written By: Juhi Pandit

ये भी पढ़े…

Ind vs WI: भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर जीती नौवीं बार टेस्ट सीरीज, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

PM Modi: विपक्ष के गठबंधन ‘INDIA’ के नाम पर पीएम मोदी का तंज,कहा-‘ईस्ट इंडिया कंपनी और इंडियन मुजाहिद्दीन के नाम में भी है इंडिया’

 

 

 

 

By खबर इंडिया स्टाफ