Passport: दुनिया में इन तीन लोगों को बिना पासपोर्ट कहीं भी जाने की है आजादी, कौन हैं ये?

Passport

Passport: विदेश में अपने आप को किसी देश का वैध नागरिक सिद्ध करने के लिए आपको पासपोर्ट की जरूरत पड़ती है अगर आप अपने देश से बाहर किसी भी देश में जानना चाहते हैं तो आपके पास पासपोर्ट होना अनिवार्य है। इसे सरकार जारी करती है और यह एक ऐसा डॉक्यूमेंट है जो पूरी दुनिया में आपकी पहचान बताता है। यानी आप इसके बगैर विदेश जाने की सोच भी नहीं सकते। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दुनिया में तीन ऐसे लोग हैं जो किसी भी देश में बिना पासपोर्ट के जा सकते हैं। और उन्हें कोई रोकेगा नहीं टोकेगा नहीं। यहां तक कि अगर ये लोग किसी भी देश जाते हैं तो इन लोगों की खूब खातिरदारी होती है। तो चलिए आज इस आर्टिकल में आपको दुनिया के उन तीन बड़े लोगों के बारे में बताते हैं।

ये तीन लोग बिना पासपोर्ट के घूम सकते हैं पूरी दुनिया

Passport: दरअसल, वो तीन लोग हैं ब्रिटेन के किंग और जापान के राजा और रानी। हालांकि, बता दें कि ब्रिटेन के किंग चार्ल्स से पहले यह अधिकार क्वीन एलिजाबेथ के पास था। इसके अलावा अब आपके मन में यह सवाल भी उठ रहा होगा कि अगर किंग चार्ल्स के पास अगर यह अधिकार है। तो क्या यह अधिकार उनकी पत्नी के पास भी है। ऐसे में बता दें कि यह अधिकार केवल ब्रिटेन के किंग के पास ही है। अगर उनकी पत्नी उनके साथ कहीं आती-जाती है। तो उन्हें अपने साथ डिप्लोमेटिक पासपोर्ट लेकर चलना होगा। हाल ही में जब चार्ल्स ब्रिटेन के किंग बने थे, तब उनके सेक्रेट्री ने अपने विदेश मंत्रालय द्वारा एक दस्तावेजी संदेश दुनिया से सभी देशों को भिजवाया कि अब प्रिंस चार्ल्स ब्रिटेन के किंग हैं। लिहाजा उन्हें कहीं भी पूरे सम्मान के साथ आने-जाने की अनुमति दी जाए। इसके अलावा उनके प्रोटोकॉल का भी खास ख्याल रखा जाए।

जब एलिजाबेथ क्वीन थीं

Passport: जब एलिजाबेथ क्वीन थीं तब उन्हें पासपोर्ट की जरूरत नहीं होती थी। लेकिन उनके पति प्रिंस फिलिपर को जरूर डिप्लोमेटिक पासपोर्ट रखना होता था। वैसे ये भी जान लीजिए कि ब्रिटेन में सत्तारूढ पुरुष को ही किंग की उपाधि से नवाजा जाता है। जबकि राज सिंहासन पर बैठने वाली क्वीन के पति को जिंदगीभर प्रिंस ही कहा जाता है।

प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लिए

Passport: दुनिया के सभी प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति जब एक से दूसरे देश जाते हैं तो उन्हें पासपोर्ट रखना होता है बस उनके पासपोर्ट डिप्लोमेटिक पासपोर्ट होते हैं। लेकिन उन्हें मेजबान देश द्वारा पूरा प्रिविलेज दिया जाता है। उन्हें खुद भौतिक तौर पर आप्रवासन विभाग के अधिकारियों के सामने पेश नहीं होना पड़ता और सुरक्षा जांच और अन्य प्रक्रियाओं से भी वह मुक्त रहते हैं। भारत में ये दर्जा प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति को हासिल है।

Passport: भारत तीन रंग के पासपोर्ट जारी करता है। सामान्य लोगों के लिए नीले रंग का पासपोर्ट। सरकार से जुड़े उच्चाधिकारियों और मंत्रियों के लिए आधिकारिक पासपोर्ट जबकि डिप्लोमेटिक पासपोर्ट मैरून रंग का होता है और ये देश में प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति के लिए जारी होता है।

Written By: Poline Barnard

ये भी पढ़े…

PM Modi In Telangana: पीएम मोदी ने दी तेलंगाना को दी 6100 करोड़ की सौगात, कहा-“देश के विकास में तेलंगाना के लोगों का…”
West Bengal Panchayat Election 2023: पंचायत चुनाव में हिंसा, मुर्शिदाबाद समेत कई जगहों पर पुलिस और उपद्रवियों के बीच झड़प

By Keshav Malan

यह कलम दिल, दिमाग से नहीं सिर्फ भाव से लिखती है, इस 'भाव' का न कोई 'तोल' है न कोई 'मोल'