Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अदन बेयर डुएल के साथ की द्विपक्षीय वार्ता, जुलाई 2023 में केन्या के IMO के महासचिव पद के लिए दिया समर्थन

Rajnath Singh

Rajnath Singh: केन्या के रक्षा मामलों के कैबिनेट सचिव श्री अदन बेयर डुले भारत की तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने केन्या के रक्षा मंत्रालय के कैबिनेट सचिव श्री अदन बेयर डुले के साथ वार्ता की। अपने प्रवास के दौरान श्री डुले के गोवा और बेंगलुरु में भारतीय शिपयार्ड और रक्षा उद्योगों का दौरा भी करेंगे।

Rajnath Singh: भारत ने अफ्रीकी देशों के साथ जुड़ाव को दी प्राथमिकता

Rajnath Singh: केन्या के रक्षा मंत्रालय के कैबिनेट सचिव अदन बेयर डुएले के साथ द्विपक्षीय बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत ने अफ्रीकी देशों के साथ जुड़ाव को प्राथमिकता दी है। प्रधानमंत्री ने भारत की अध्यक्षता में आगामी नेताओं के शिखर सम्मेलन में अफ्रीकी संघ को G20 सदस्यता में शामिल करने के लिए सभी G20 सदस्य देशों को पत्र लिखा है और साथ ही उन्होंने कहा कि हमने अपनी ओर से जुलाई 2023 में केन्या के IMO (अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन) के महासचिव पद के लिए भी अपना समर्थन बढ़ाया था।”

 

Rajnath Singh: आपको बता दें कि सितंबर 2022 में नई सरकार के कार्यभार संभालने के बाद से कैबिनेट सचिव डुले की यह पहली भारत यात्रा है और केन्या से सर्वोच्च स्तर की राजनीतिक यात्रा है। यह यात्रा भारत के अफ्रीकी देशों के साथ अपने संबंधों और विशेष रूप से भारत और केन्या के बीच बढ़ते सहयोग को अहम महत्व देने का संकेत है। इससे दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करने के नए मार्ग खुलने की आशा है।

कैबिनेट सचिव अदन बेयर डुएले: चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के लिए भारत को दी बधाई 

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक में केन्या के रक्षा मंत्रालय के कैबिनेट सचिव अदन बेयर डुएले ने कहा कि “मैं चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के लिए भारत को बधाई देना चाहता हूं। मुझे खुशी है कि भारत वैश्विक स्तर पर उन देशों में शामिल होने वाला चौथा देश बन गया है जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है।”
ये भी पढे़ं…
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।