Vikshit Bharat Sankalp Yatra: केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में लिया ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ में भाग, भारत को बताया शक्तिशाली देश

Vikshit Bharat Sankalp Yatra

Vikshit Bharat Sankalp Yatra: केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज मंगलवार को उत्‍तर प्रदेश के दौरे पर आए है। इस अवसर पर राजनाथ सिंह ने लखनऊ में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ को संबोधित किया और अपने संबोधन में बताया है कि, पीएम मोदी का संकल्प है कि समाज के सबसे कमजोर वर्ग के व्यक्ति का उत्थान करना है।

Vikshit Bharat Sankalp Yatra: राजनाथ सिंह-पीएम मोदी का संकल्प समाज के सबसे कमजोर वर्ग…

Vikshit Bharat Sankalp Yatra: आपको बता दे कि आगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि, ”मैं पूरे विश्वास के साथ कहता हूं कि बीजेपी के अलावा किसी भी सरकार ने आजादी के बाद से जनता को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए इतने बड़े कदम नहीं उठाए हैं। पीएम मोदी का संकल्प समाज के सबसे कमजोर वर्ग का उत्थान करना है।”

Vikshit Bharat Sankalp Yatra: इसी क्रम में आगे राजनाथ सिंह ने बताया कि “पहले भारत के बारे में धारणा थी कि यह एक कमज़ोर देश है, गरीबों का देश है, लेकिन आज आप किसी भी देश में चले जाइए, भारत को कमजोर देश के रूप में नहीं देखा जाता बल्कि आज भारत को एक मजबूत और शक्तिशाली देश के रूप में देखा जाता है।”

राजनाथ सिंह: स्वच्छता अभियान के तहत हनुमान सेतु मंदिर परिसर में की सफाई

Vikshit Bharat Sankalp Yatra: आपको बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के नासिक के प्रसिद्ध कालाराम मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया खुद झाड़ू पोछा किया। जिसके बाद उन्होंने लोगों से अपील की थी कि पूरे देश में 22 जनवरी तक अपने आसपास के मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाएं। पीएम मोदी की अपील के बाद राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री इस अभियान में हिस्सा ले रहे हैं।

राजनाथ सिंह: 22 जनवरी को देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी…

Vikshit Bharat Sankalp Yatra:  इससे पहले आज सुबह केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हनुमान सेतु मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान के तहत सफाई के काम में शामिल हुए थे और मंदिर में पूजा भी की। इस दौरान उन्‍होंने बताया था कि, “22 तारीख को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी अतिथी आ रहे हैं, यह पूरे देशवासियों के लिए हर्षोल्लास का क्षण है।”

14 जनवरी से मंदिरों, तीर्थस्थलों पर स्वच्छता अभियान की शुरुआत…

Vikshit Bharat Sankalp Yatra: अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दृष्टिगत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा सरकार और संगठन ने 14 जनवरी से देश के मंदिरों, मठों व तीर्थस्थलों पर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 14 जनवरी को अयोध्या में लता चौक पर झाड़ू लगाकर सफाई अभियान की शुरुआत की थी।

Written By- Vineet Attri.

ये भी पढ़ें…

Chandigarh Mayor Election: चंडीगढ़ मेयर चुनाव से होगा लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज, राघव चड्ढा बोले ‘इंडिया एक और भाजपा शून्य’
Ram Mandir Pran Prastishtha: केजरीवाल सरकार के मंगलवार को सुंदरकांड करवाने के फैसले पर हमलावर हुए औवैसी, “आप को बताया RSS का छोटा…”
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।