Chandigarh Mayor Election: चंडीगढ़ मेयर चुनाव से होगा लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज, राघव चड्ढा बोले ‘इंडिया एक और भाजपा शून्य’

Chandigarh Mayor Election:आम आदमी पार्टी कांग्रेस पार्टी के साथ चंडीगढ़ में मेयर का चुनाव लड़ने जा रही है। दिल्ली में आप सांसद राघव चड्ढा ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि 18 जनवरी को होने वाला चंडीगढ़ का मेयर चुनाव देश की राजनीति की दशा और ये दिशा बदलने वाला चुनाव है। आगे कहा कि यह चुनाव 2024 के चुनाव की नींव रखेगा।

Chandigarh Mayor Election:आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद राघव चड्ढा ने बताया कि इंडिया गठबंधन अपना पहला चुनाव लडने जा रहा है। पहला मैच खेलने जा रहा है। 18 जनवरी को होना वाला मेयर चुनाव कोई आम चुनाव नहीं है। ये राजनीति की तकदीर और तस्वीर बदलने वाला है। 2024 के लिए भाजपा बनाम इंडिया गठबंधन लड़ने जा रहा है।

AAP सांसद राघव चड्ढा ने क्या कहा

Chandigarh Mayor Election: 18 जनवरी को होने वाला चंडीगढ़ का मेयर चुनाव देश की राजनीति की दशा, दिशा बदलने वाला चुनाव है।यह चुनाव 2024 के चुनाव की नींव रखेगा। इस चुनाव में पहली बार INDIA बनाम भाजपा होने जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि ये आम चुनाव नहीं है। पहला भाजपा बनाम इंडिया गठबंधन का मुकाबला है। ये केवल चंडीगढ़ ही नहीं कश्मीर से कन्याकुमारी तक जाएगा। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव मिलकर लड़ेगी। आम आदमी पार्टी मेयर जबकि कांग्रेस सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पर अपने पार्षदों को चुनाव लड़ाएगी।

राघव चड्ढा ने कहा कि जब-जब टीम इंडिया का सामना देश की किसी अन्य टीम से हुआ, हमेशा भारत वासियों ने टीम इंडिया को जिताया। कहा कि 18 जनवरी के चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भी भारतवासी एकजुट होकर इंडिया को जिताएंगे। इस चुनाव के बाद, स्कोरकार्ड होगा भारत 1, बीजेपी 0।

कहा कि हमारा यह मानना है कि 18 जनवरी को क्लीन स्वीप लोकसभा चुनाव 2024 की शुरुआत होगी। उन्होंने आगे कहा कि यह एक टोन सेट करेगा, कि आने वाले जो भी चुनावी मुकाबले होंगे इंडिया बनाम भाजपा, उसके क्या नतीजे होंगे। कहा कि इंडिया गठबंधन की जीत का मैसेज देश के कौने-कौने तक पहुंचेगा।

चंडीगढ़ का मेयर चुनाव कांग्रेस-आप लड़ेंगी साथ

Chandigarh Mayor Election: राघव चड्ढा ने कहा कि INDIA ऐसा गठबंधन है, जिसमें देश की तमाम रानीतिक दलों ने व्यक्तिगत महत्वकांक्षा व मतभेद को दरकिनार कर देश हित में एक साथ आने का फैसला लिया। सीटों का बंटवारा किस राज्य में होगा किस राज्य में नहीं होगा। किन राज्यों में राजनीति के तहत भिन्न भिन्न लड़ा जाएगा। यह फैसला सीट शेयरिंग के बाद लिया जाएगा। आज सीट शेयरिंग पर कोई कमेंट करना उचित नहीं होगा। जैसे ही कोई महत्वपूर्ण फैसला लिया जाएगा। उसकी जानकारी साझा की जाएगी। सीएम अरविंद केजरीवाल की महत्वपूर्ण बैठक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के साथ हुई, बैठक बहुत ही महत्वपूर्ण है। कई विषय पर चर्चा हुई साथ मिलकर चुनाव लड़ने का इरादा और मजबूत हुआ।

अरविंद केजरीवाल प्रभु श्रीराम के भक्त हैं। वह कुछ भी नया काम करने जाते हैं तो प्रभु श्रीराम और हनुमान जी के चरणों की धूल अपने माथे पर लगाकर जाते हैं। उन्होंने दिल्ली में श्रवण कुमार बनकर हजारों बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा कराई। ईडी के नोटिस पर कहा कि हमारे वकील नोटिस को देख रहे हैं। 18 तारीख करीब आने के बाद वकीलों से सलाह कर निर्णय लिया जाएगा।

Written By- poline Barnard

ये भी पढ़ें….

Bharat Jodo Nyay Yatra: नगालैंड के कोहिमा में बोले राहुल गांधी आपको देश में बराबरी का दर्जा
Ram Mandir Pran Prastishtha: केजरीवाल सरकार के मंगलवार को सुंदरकांड करवाने के फैसले पर हमलावर हुए औवैसी, “आप को बताया RSS का छोटा…”

By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।